{"_id":"5e5380b18ebc3ef3a7641790","slug":"kajol-and-ajay-devgn-wedding-anniversary-know-about-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजय देवगन से बॉयफ्रेंड की शिकायत करती थीं काजोल, देखें इस जोड़ी की 21 साल पुरानी शादी की तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अजय देवगन से बॉयफ्रेंड की शिकायत करती थीं काजोल, देखें इस जोड़ी की 21 साल पुरानी शादी की तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 24 Feb 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Ajay Devgn, Kajol
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
काजोल और अजय देवगन की जोड़ी बॉलीवुड की हिट और सफल जोडि़यों में से एक है । हाल ही में दोनों ने 11 साल बाद फिल्म 'तानाजीः द अनसंग वॉरियर' में स्क्रीन शेयर किया । ये फिल्म जबरदस्त हिट रही । इससे पहले दोनों फिल्म 'यू मी और हम' में साथ नजर आए थे । आज अजय और काजोल की शादी को 21 साल हो गए हैं । इन्होंने 24 जनवरी 1999 को सात फेरे लिए थे। इस खास दिन पर हम आपको इनकी लवस्टोरी के बारे में बताते हैं ।
2 of 6
kajol ajay devgn
हाल ही में एक इंटरव्यू में काजोल ने अजय से आपनी पहली मुलाकात, शादी, मीडिया से झूठ, मिसकैरेज और हनीमून तक की डीटेल बताई थी । इसमें काजोल ने कहा था, 'हम 25 साल पहले फिल्म हलचल के सेट पर मिले थे। मैं शूट के लिए तैयार थी और पूछ रही थी कि मेरा हीरो कौन है?किसी ने अजय की तरफ इशारा किया। वह एक कॉर्नर में बैठे हुए थे। अजय से मिलने से 10 मिनट पहले मैं उनके बारे में बुराई कर रही थी।'
3 of 6
kajol
'फिर हमने सेट पर बात करना शुरू की और हम अच्छे दोस्त बन गए। हम दोनों ही उस समय किसी और को डेट कर रहे थे । मैंने अपने बॉयफ्रेंड के बारे में अजय से शिकायत की थी। जल्द ही हमारा ब्रेकअप हो गया। हम दोनों में से किसी ने एक-दूसरे को प्रपोज नहीं किया। लेकिन यह समझ आ रहा था कि हम साथ हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Kajol
'4 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद हमने शादी करने का फैसला लिया । शादी के लिए अजय का परिवार तो तैयार हो गया लेकिन मेरे पिता ने मुझसे चार दिन तक बात नहीं की। वो चाहते थे कि मैं अपने करियर पर फोकस करूं, लेकिन मैंने शादी का फैसला कर लिया था । हमने मीडिया को शादी का गलत वेन्यू बताया ।'
विज्ञापन
5 of 6
Ajay Devgan and Kajol
'हम चाहते थे कि ये दिन सिर्फ हमारा रहे । इसलिए हमने घर पर ही शादी की थी । शादी जल्दी करवाने के लिए अजय पंडित को रिश्वत देने की कोशिश कर रहे थे । मैं एक लंबा हनीमून चाहती थी इसलिए हम सिडनी, हवाई और लॉस एंजलेस गए । वहां अजय बीमार पड़ गए । उन्होंने मुझसे कहा कि अब घर चलते हैं । हमारा इजिप्ट जाने का भी प्लान था लेकिन हम वहां नहीं जा पाए । कुछ समय बाद हमने बच्चे प्लान किए ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।