सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

शाहिद-मीरा ही नहीं, बॉलीवुड की इन 10 जोड़ियों में भी है उम्र का बड़ा फैसला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 24 Feb 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor Birthday Special Mira Rajput And 10 Bollywood Marriage Couple And Their Age Gap
Shahid Kapoor, Mira Rajput, Nick Jonas, Priyanka Chopra, Saif Ali Khan, Kareena Kapoor - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अपना जन्मदिन 25 फरवरी को मनाते हैं। वह फिल्मों के साथ हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। उनकी पत्नी का नाम मीरा राजपूत है। शाहिद ने मीरा से साल 2015 में शादी की थी। मीरा राजपूत शाहिद कपूर से करीब 13 साल छोटी हैं। शाहिद और मीरा की अरेंज मैरिज है। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड के उन स्टार्स कपल के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बीच उम्र का काफी फासला है। 

Trending Videos
Shahid Kapoor Birthday Special Mira Rajput And 10 Bollywood Marriage Couple And Their Age Gap
निक और प्रियंका - फोटो : सोशल मीडिया

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा 
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में विदेशी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी की। प्रियंका और निक ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने के फैसला किया था। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच में उम्र का काफी ज्यादा फासला है। निक पत्नी प्रियंका चोपड़ा के करीब 10 साल छोटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid Kapoor Birthday Special Mira Rajput And 10 Bollywood Marriage Couple And Their Age Gap
prakash raj and his wife - फोटो : file photo

प्रकाश राज और पोनी
'वॉन्टेड' और 'सिंघम' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में बतौर विलेन नजर आए प्रकाश राज और उनकी कोरियोग्राफर पत्नी पोनी में 12 साल का उम्र का फासला है। बता दें कि पोनी एक्टर प्रकाश की दूसरी पत्नी हैं। दोनों ने साल 2010 में शादी की।

Shahid Kapoor Birthday Special Mira Rajput And 10 Bollywood Marriage Couple And Their Age Gap
kabir bedi - फोटो : file photo

कबीर बेदी और परवीन
एक्टर कबीर बेदी और पत्नी परवीन के बीच का उम्र का फासला जानकर आपको हैरानी जरूर होगी। दरअसल, दोनों में 29 साल का एज गैप है। कबीर की चौथी पत्नी परवीन उनकी बेटी पूजा बेदी से भी चार साल छोटी हैं।

विज्ञापन
Shahid Kapoor Birthday Special Mira Rajput And 10 Bollywood Marriage Couple And Their Age Gap
Hema Malini, dharmendra - फोटो : file photo

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र
बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी और 'हीमैन' धर्मेंद्र की जोड़ी भला किसे पंसद नहीं है। दोनों की मुलाकात साल 1970 में आई फिल्म 'शराफत' के सेट पर हुई। लेकिन दोनों के बीच फिल्म 'मैं हसीन तू जवान' के सेट पर प्यार परवान चढ़ा। इनका प्यार इतना गहरा था कि धर्मेंद्र ने बिना अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए धर्म परिवर्तन करके हेमा संग शादी रचा ली। शायद ही आपको पता हो कि इनके बीच उम्र का करीब 13 साल का अंतर है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed