बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल लंबे समय से अपनी डेब्यू फिल्म 'दोनों' को लेकर चर्चा में हैं। पांच अक्टूबर को उनकी यह फिल्म रिलीज हो चुकी है। फिल्म का निर्माण निर्माता सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या ने किया है। फिल्म को दर्शकों की अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिल रही है। अब हाल ही में, अवनीश बड़जात्या ने बताया कि उनके पिता ने उनसे एक ऐसी फिल्म बनाने के लिए कहा था जिसमें वह विश्वास करते हों।
Dono: ऐसी फिल्म बनाना चाहते थे जिस पर पिता को गर्व हो, दोनों के निर्देशक अवनीश बड़जात्या का खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में, एक इंटरव्यू में अवनीश बड़जात्या ने बताया कि उन्होंने अपने पहले प्रोजेक्ट के लिए इस शैली को क्यों चुना। एक फिल्म निर्माता के रूप में जिम्मेदारियां और अपने पिता से जो सीख ली है, इसी प्रथा को वह आगे बढ़ाना चाहते थे। वह यही चाहते के कि जैसे उनके पिता ने दर्शकों के दिलों में अपनी छाप छोड़ी है उसी के नक्शेकदम पर वह भी चलें।
Esha Deol: ईशा देओल ने ड्रीम गर्ल की खूबसूरत तस्वीर की साझा, मां की प्रशंसा में लिखा खूबसूरत पोस्ट
अवनीश बड़जात्या ने कहा: 'ऐसा नहीं था कि हमने किसी शैली को ध्यान में रखकर शुरुआत की थी। मेरे पिता ने अभी कहा था कि एक ऐसी फिल्म बनाओ जिस पर तुम विश्वास करते हो। उस चीज के बारे में एक फिल्म बनाओ जो तुम कहना चाहते हो। कलोजर का विषय इस जनरेशन के लिए काफी नया है और मैं उसी पर फिल्म बनाना चाहता था।'
Esha Deol: ईशा देओल ने ड्रीम गर्ल की खूबसूरत तस्वीर की साझा, मां की प्रशंसा में लिखा खूबसूरत पोस्ट
अवनीश ने आगे कहा, 'वहां कुछ भी शैली विशेष नहीं थी। मुझे पता था कि मैं दो लोगों के रिश्ते के बारे में एक फिल्म बनाना चाहता था जो एक ही जगह पर मिलते हैं। मुझे स्क्रीन पर दो अजनबियों की कहानी को स्क्रीन पर उकेरना था। इसलिए इसके बारे में कुछ नया बताने के लिए नहीं है।'
Hollywood Calendar October 2023: थिएटर में सजा हॉलीवुड फिल्मों का ये मेला, गणपत और नागेश्वर राव के लिए मुसीबत
राजश्री विरासत का हिस्सा होने के नाते अपने कंधों पर मौजूद जिम्मेदारी के बारे में बात करते हुए अवनीश ने कहा: 'मेरी जिम्मेदारी थी कि हम एक ऐसी फिल्म बनाएं जो राजश्री विरासत से संबंधित हो, जिस पर मेरे पिता, राजश्री में मेरे वरिष्ठ गर्व कर सकें। साथ ही एक ऐसी फिल्म भी बनाई जा सकती है जिसकी आवाज अलग हो। राजश्री प्रोडक्शंस ने हमेशा ऐसी फिल्में बनाई हैं जो कुछ अलग ढंग से कहती हैं।'