फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deol Family: बहूरानी दृशा आचार्य ने खोल दिए देओल परिवार की किस्मत के ताले, राजवीर ने की भाभी की तारीफ

Sun, 01 Oct 2023 11:04 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 01 Oct 2023 11:04 AM IST
सार


 

विज्ञापन
Dono star Rajveer Deol credits sister in law Drisha Acharya for bringing good fortune to Deol family
सनी देओल-राजवीर-दृशा आचार्य-करण देओल - फोटो : सोशल मीडिया

देओल परिवार इन दिनों छाया हुआ है। परिवार का हर सदस्य अपने काम में कमाल कर रहा है। परिवार के वटवृक्ष धर्मेंद्र से लेकर सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल और अब तीसरी पीढ़ी के सदस्य राजवीर देओल तक सब अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर कर रहे हैं। इसका श्रेय पूरा परिवार बहूरानी दृशा आचार्य को दे रहा है। सनी देओल यह बात पहले ही कह चुके हैं अब राजवीर देओल ने भी भाभी दृशा आचार्य की तारीफ की है।

Dono star Rajveer Deol credits sister in law Drisha Acharya for bringing good fortune to Deol family
दोनो - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल अपनी डेब्यू फिल्म 'दोनो' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। हाल ही में राजवीर अपने परिवार को लेकर बात करते नजर आए। उन्होंने कहा कि सभी के बीच बेहद प्यार है और सब एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। साथ ही उन्होंने अपने दादा धर्मेंद्र, पिता सनी देओल और चाचा बॉबी को दर्शकों से मिलने वाले प्यार का भी जिक्र किया। 

Dono star Rajveer Deol credits sister in law Drisha Acharya for bringing good fortune to Deol family
दृशा आचार्य-करण देओल - फोटो : सोशल मीडिया

बातचीत के दौरान राजवीर देओल ने यह खुलासा किया कि उनके परिवार को इस बात पर पक्का यकीन है कि उनके बड़े भाई करण देओल और दृशा आचार्य की शादी के बाद घर में खुशियों ने दस्तक दी है।  करण ने कहा, 'मेरे भाई की शादी हो गई और मेरी भाभी हमारे परिवार के लिए अच्छी किस्मत लेकर आई हैं। उनके आने के बाद ढेरों खुशियां आई हैं। घर में हम सभी इस बात को मानते हैं'। 
Sharda Sinha: गांव की बहुरिया के लिए आसान नहीं था गायिका बनना, सलमान की फिल्म में गाने के लिए मिले थे 76 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
Dono star Rajveer Deol credits sister in law Drisha Acharya for bringing good fortune to Deol family
देओल परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि इस साल फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में धर्मेंद्र शानदार अंदाज में नजर आए। शबाना आजमी के साथ उनका रोमांटिक सीन खूब सुर्खियों में रहा। वहीं, सनी देओल ने फिल्म 'गदर 2' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है। बॉबी देओल फिल्म 'एनिमल' में धांसू अंदाज में नजर आने वाले हैं। बीते दिनों रिलीज हुए फिल्म के टीजर में उनकी एक झलक नजर आई, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका किरदार कमाल होने वाला है। वहीं, ईशा देओल को उनकी शॉर्ट फिल्म 'एक दुआ' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है।
Mika Singh: 'सुकेश से बेहतर...,' वैन डेम संग जैकलीन फर्नांडीज को देख फिसली मीका सिंह की जुबान, मच गया बवाल

विज्ञापन
Dono star Rajveer Deol credits sister in law Drisha Acharya for bringing good fortune to Deol family
सनी देओल-ईशा-बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा एक लंबे अरसे बाद सनी-बॉबी देओल को अपनी बहन ईशा देओल और अहाना देओल के साथ देखा गया। ईशा ने खासतौर से 'गदर 2' की स्क्रीनिंग रखवाई, जहां सारे बच्चों को एक साथ देख धर्मेंद्र भी काफी भावुक हो उठे। अब पूरे परिवार को राजवीर की पहली फिल्म 'दोनो' का इंतजार है। यह फिल्म पांच अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। राजवीर को उम्मीद है कि उनकी डेब्यू फिल्म 'दोनों' के साथ यह सकारात्मकता बरकरार रहने वाली है।
Raveena Tandon: रवीना टंडन ने अपनी बेटियों को बताईं अपने अफेयर की खबरें, इस कारण नहीं छुपाया कुछ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed