फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नहीं रहे तारक मेहता के डॉ. हाथी, दिल का दौरा पड़ने से निधन

Mon, 09 Jul 2018 07:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Jul 2018 07:09 PM IST
विज्ञापन
Dr hansraj Hathi Of Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Kavi Kumar Azad died due to heart attack
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉ. हाथी के नाम से मशहूर कवि कुमार आजाद का हार्टअटैक से निधन हो गया है। डॉ. हाथी लंबे समय से इस शो में जुड़े हुए थे। शो में उनका किरदार काफी पसंद किया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के मीरा रोड वॉकहार्ट हॉस्पिटल में उनका हार्टअटैक से निधन हो गया है। 

 
Dr hansraj Hathi Of Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Kavi Kumar Azad died due to heart attack
जिस समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा वे घर पर थे। उनके निधन से टीवी इंडस्ट्री को बहुत बड़ा झटका लगा है। जैसे ही डॉ. हाथी के निधन की खबर लगी तारक मेहता शो की शूटिंग कैंसिल कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो साल 2010 में कवि कुमार आजाद उर्फ डॉ. हाथी ने अपना 80 किलो वजन सर्जरी से कम किया था। इस सर्जरी के बाद उन्हें रोजाना की जिंदगी में काफी आसानी हो गई थी।
 
Dr hansraj Hathi Of Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Kavi Kumar Azad died due to heart attack
डॉ. हाथी बॉलीवुड में भी काम कर चुके हैं। साल 2000 में आई आमिर खान की फिल्म 'मेला' में वो नजर आए थे। इसके अलावा डॉ. हाथी ने परेश रावल के साथ 'फंटूश' जैसी फिल्मों में भी काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dr hansraj Hathi Of Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Kavi Kumar Azad died due to heart attack

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को 10 साल पूरे हो चुके हैं। जुलाई 2008 से शुरू हुआ ये सीरियल टीवी की हिस्ट्री में सबसे लंबा चलने वाला पांचवा शो है। इस शो के अबतक करीब ढाई हजार एपिसोड टेलिकास्ट हो चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed