फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dream Girl 2: ‘ड्रीम गर्ल 2’ पर 10 करोड़ की ओपनिंग का प्रेशर, चार लगातार फ्लॉप के बाद ब्रांड आयुष्मान का संकट

Thu, 24 Aug 2023 11:55 AM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 24 Aug 2023 11:55 AM IST
विज्ञापन
Dream Girl 2 Budget box office collection day 1 opening screens star cast and analysis
आयुष्मान खुराना, ड्रीमगर्ल 2 और राज शांडिल्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘एन एक्शन हीरो’, ‘डॉक्टर जी’, ‘अनेक’, ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’, ‘लाइगर’ और ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’, इन सारी फिल्मों में एक ही बात एक जैसी है और वो ये कि ये सारी फिल्में दिग्गज फिल्म कंपनियों की बनाई हुई। दूसरी बात जो इनमें कॉमन है, वो ये कि बॉक्स ऑफिस पर ये सारी की सारी फ्लॉप रही हैं। अब इन फिल्मों के लीड कलाकारों आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की किस्मत फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ में दांव पर है।

Dream Girl 2 Budget box office collection day 1 opening screens star cast and analysis
ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस बार आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की किस्मत चमकाने की जिम्मेदारी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ में कॉन्टेंट क्वीन कहलाने वाली एकता कपूर के पास है। और, एकता कपूर का फिल्मी कारोबार फिर से चमकाने की जिम्मेदारी इस फिल्म के निर्देशक राज शांडिल्य के पास है जो उनके करार में बंधे होने के चलते ‘ड्रीम गर्ल’ जैसी हिट फिल्म देने के बाद भी बतौर निर्देशक अब जाकर अपनी दूसरी फिल्म बना पाए हैं।

Dream Girl 2 Budget box office collection day 1 opening screens star cast and analysis
ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘भूल भुलैया 2’, ‘दृश्यम 2’, ‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के बाद फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ पर इसकी सफलता को लेकर प्रेशर काफी ज्यादा है। ‘गदर 2’ का जिस तरह से कारोबार सिनेमाघरों में हो रहा है, उसके चलते इसके किसी भी सिनेमाघर से हटने के आसार अभी दो हफ्ते और नजर नहीं आ रहे। ‘ओएमजी 2’ की कुछ स्क्रीन्स खाली हो रही हैं और इसके अलावा क्षेत्रीय फिल्मों व अंग्रेजी फिल्मों के हटने से भी ‘ड्रीम गर्ल 2’ को रिलीज कर रही कंपनी पेन मरुधर एंटरटेनमेंट को करीब दो हजार स्क्रीन्स अब तक मिल सके हैं। कोशिश जारी है कि ये संख्या शुक्रवार सुबह तक ढाई हजार के करीब हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dream Girl 2 Budget box office collection day 1 opening screens star cast and analysis
अकेली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करीब दो घंटे की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर उन्हीं नुसरत भरुचा की फिल्म ‘अकेली’ से होने जा रहा है जो पहली ‘ड्रीम गर्ल’ की हीरोइन थीं और जिन्हें निकालकर करण जौहर की कंपनी से अनुबंधित अनन्या पांडे को फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ की हीरोइन बनाया गया है। अनन्या पांडे से फिल्म की ओपनिंग में किसी तरह की उम्मीद मिलने की संभावना तो नहीं दिख रही है लेकिन, फिल्म की ओपनिंग पर आयुष्मान खुराना को लेकर फिल्में बनाने की सोचे बैठे निर्माता जरूर फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ पर निगाहें जमाए हुए हैं। करीब 50 करोड़ रुपये की निर्माण व प्रचार लागत के साथ रिलीज हो रही ये फिल्म क्या 10 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकर आयुष्मान के करियर में ऐसा करने वाली तीसरी फिल्म बनेगी? इसी सवाल में आयुष्मान के आगे के अच्छे दिनों का जवाब छुपा हुआ है।

विज्ञापन
Dream Girl 2 Budget box office collection day 1 opening screens star cast and analysis
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एम टीवी रोडीज के रास्ते सिनेमाघरों तक पहुंचे आयुष्मान खुराना की अब तक 18 फिल्में थियेटरों में रिलीज हो चुकी हैं। एक फिल्म उनकी ‘गुलाबो सिताबो’ सीधे ओटीटी पर भी रिलीज हुई। इन 18 फिल्मों में से सिर्फ चार फिल्में ही ऐसी रही हैं जिन्हें निर्विवाद रूप से हिट या सुपर हिट फिल्मों की सूची में रखा जा सकता है। आयुष्मान खुराना के प्रशंसक भी मानते हैं कि उनका एक सेट प्रारूप की फिल्में लगातार करने से उनकी फिल्मों का आकर्षण खोता जा रहा है। अगर फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ भी फ्लॉप हुई तो ये बॉक्स ऑफिस पर उनकी लगातार पांचवी फिल्मों होगी और इसके बाद उनकी आगे की राह बहुत मुश्किल हो सकती है।

यह भी पढ़ें: जब ईशा देओल की शादी में भड़क गए धर्मेद्र, सनी और बॉबी से जुड़ा है पूरा मामला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed