फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Throwback Thursday: जब ईशा देओल की शादी में भड़क गए धर्मेद्र, सनी और बॉबी से जुड़ा है पूरा मामला

Thu, 24 Aug 2023 11:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 24 Aug 2023 11:00 AM IST
विज्ञापन
Throwback Thursday when Dharmendra Angry on Esha Deol Marriage Ceremony Know reason here
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

गदर 2 की सफलता ने देओल परिवार के लिए खुशी दोगुनी कर दी है। इस फिल्म से न सिर्फ सनी देओल का करियर फिर से पटरी पर आ गया है, बल्कि धर्मेंद्र का परिवार भी अब एकजुट होता दिख रहा है। दरअसल, सनी देओल की फिल्म गदर 2 के लिए हाल ही में उनकी बहन ईशा देओल ने स्क्रीनिंग रखी थी, जिसमें धर्मेंद्र के सभी बच्चे एक साथ नजर आए थे। इसके बाद हेमा मालिनी भी गदर 2 की जमकर तारीफ करती हुई दिखी थी। 


Mika Singh: मीका सिंह को बिगड़े स्वास्थ्य की वजह से रद्द करना पड़ा वर्ल्ड टूर, उठाया 15 करोड़ का नुकसान

Throwback Thursday when Dharmendra Angry on Esha Deol Marriage Ceremony Know reason here
सनी देओल-ईशा देओल-बॉबी - फोटो : सोशल मीडिया

इन संकेतों के बाद माना जा रहा है कि अब दोनों परिवारों की बीच दूरियां धीरे-धीरे घटने लगी हैं। बता दें कि सनी देओल और बॉबी धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर के बेटे हैं। वहीं, हेमा मालिनी की बेटियों के नाम ईशा और आहना देओल हैं। दोनों परिवारों में शुरुआत से ही दूरियां देखने को मिलती हैं। ऐसा ही कुछ ईशा के शादी में भी देखने को मिला था।

Throwback Thursday when Dharmendra Angry on Esha Deol Marriage Ceremony Know reason here
ईशा देओल, भरत तख्तानी - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2012 में ईशा देओल ने बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी की थी। आपको जानकर हैरानी होगी शादी में सनी और बॉबी नहीं पहुंचे थे। वहीं, जब इस बारे में जब धर्मेंद्र से सवाल किया गया तो वह मीडिया पर नाराज भी हो गए थे। शादी समारोह में जब मीडियाकर्मी धर्मेंद्र से सवाल किया की बहन की शादी में बड़े भाई नहीं दिख रहे तब धर्मेंद्र ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि आप बकवास मत करिए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Throwback Thursday when Dharmendra Angry on Esha Deol Marriage Ceremony Know reason here
ईशा देओल, भरत तख्तानी - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा वीडियो काफी वायरल हुआ था। वीडियो में धर्मेंद्र को गुस्सा करते हुए यूजर्स ने साफ तौर पर देखा था। बता दें कि शादी में सनी देओल और उनके भाई बॉबी भले ही शरीक न हुए हों, लेकिन दोनों ने अपनी बहन के लिए गिफ्ट जरूर भेजे थे। इस शादी में ईशा के तीसरे भाई अभय देओल पहुंचे थे और उन्होंने भाई की तरफ से होने वाली सारी रस्में में हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
Throwback Thursday when Dharmendra Angry on Esha Deol Marriage Ceremony Know reason here
‘गदर 2' में सनी देओल और मनीष वाधवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गदर 2 की बात करें तो या फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित की जा चुकी है। इस फिल्म में 12 दिनों में 400 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। माना जा रहा है कि आने वाले वीकेंड में यह फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 के हिंदी कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी। 
Chandrayan 3 Landing: 'भारत चांद पर है...,' 'चंद्रयान 3' की सफल लैंडिंग पर झूम उठे मनोरंजन जगत के सितारे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed