बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभिनेता को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं क्योंकि पिछले दो साल से आयुष्मान की फिल्म लगातार फ्लॉप लिस्ट में जा रही है। एक अगस्त को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। उससे पहले मेकर्स ने फिल्म का प्रोमो रिलीज किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Dream Girl 2: 'हाय! चंकी पांडे आखिर आप भी बन ही गए पूजा के फंकी आशिक', ड्रीम गर्ल 2 का मजेदार प्रोमो हुआ जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूजा के रूप में आयुष्मान खुराना का पहला लुक जारी करने के बाद ‘ड्रीम गर्ल 2’ के निर्माताओं ने अनन्या पांडे और चंकी पांडे का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसने नेटिजन्स को हंसा दिया है। इस प्रोमो ने फैंस की बेताबी को भी बढ़ा दिया है। अब दर्शक फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Rajinikanth: रजनीकांत ने शराब पीने को माना जीवन की सबसे बड़ी गलती, बोले- लत नहीं लगती तो मैं भी करता समाज सेवा
पिछले दिनों 'ड्रीम गर्ल 2 के मेकर्स ने पूजा के किरदार में फिल्म से आयुष्मान का फर्स्ट लुक जारी किया था। इस हालिया रिलीज प्रोमो में भी चंकी पांडे को पूजा के साथ फ्लर्ट करते हुए दिखाया गया है। यह देखते हुए अनन्या अपने पिता को रोकने का पूरा प्रयास करती है। प्रोमो में दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत रही है और चंकी पांडे को एक बार फिर स्क्रीन पर देखकर दर्शक भी काफी उत्साहित हैं।
आयुष्मान और अनन्या ने नए प्रोमो वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर मजेदार कैप्शन के साथ साझा किया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “हाय! चंकी पांडे आखिर आप भी बन ही गए पूजा के फंकी आशिक!'' वहीं, अनन्या ने इसी वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “पापा?? सच में?? मुझे लगा कि आप बालाजी से बात कर रहे हैं!।”
Salman Khan: शो में आपा खोने के बाद भी क्यों बिग बॉस में वापस लौट आते हैं सलमान खान? भाईजान ने बताई वजह
आपको बता दें कि ‘ड्रीमगर्ल 2’ साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘ड्रीमगर्ल’ का सीक्वल है। ‘ड्रीमगर्ल’ आयुष्मान के करियर की पहली फिल्म रही है जिसने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये से अधिक की ओपनिंग ली थी। फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कारोबार 142.26 करोड़ रुपये रहा था।