सब्सक्राइब करें

'सेक्रेड गेम्स' पर सैफ के बयान से 'ड्रीम गर्ल' गाने के विवाद तक, ये हैं बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 22 Sep 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
Dream Girl song remove from digital to Saif Ali Khan reaction on Sacred Games
Dream Girl,Saif Ali Khan - फोटो : amar ujala

ड्रीम गर्ल के गाने 'धगाला लागली काला' को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटाया


आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म के ट्रेलर आने के बाद से ही इसे लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह था। इस बीच अब आयुष्मान खुराना के फैंस के लिए बुरी खबर है। फिल्म 'ड्रीम गर्ल' के गाने 'धगाला लागली काला' को डिजिटल प्लेटफॉर्म से डिलीट कर दिया गया है। म्यूजिक कपंनी सारेगामा इंडिया ने दिल्ली उच्च न्यायालय में 'ड्रीम गर्ल' के गाने 'धगाला लागली काला' पर कॉपीराइट इश्यूज का उल्लंघन करते हुए याचिका दायर की थी। याचिका की सुनवाई के बाद 'धगाला लागली काला' गाने को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया गया है। 

Trending Videos
Dream Girl song remove from digital to Saif Ali Khan reaction on Sacred Games
Dabangg 3 - फोटो : social media

सोशल मीडिया पर सलमान खान ने शेयर की दबंग 3 की नई हीरोइन की तस्वीर 
बॉलीवुड के दबंग खान यानी अभिनेता सलमान खान अपनी फिल्म दबंग 3 को लेकर काफी चर्चा में हैं। अब तक इस फिल्म से जुड़ा सलमान खान का लुक सामने आ चुका है। इस बीच सलमान खान ने दबंग की नई हीरोइन का खुलासा किया है। जी हां, सलमान खान की फिल्म दबंग 3 से अभिनेता और निर्देशक महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। सई मांजरेकर के साथ सलमान खान ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

On location #dabangg3 . . . @saieemmanjrekar

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Dream Girl song remove from digital to Saif Ali Khan reaction on Sacred Games
katrina kaif - फोटो : instagram

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के रीमेक के लिए मेकर्स से कई बार गुजारिश कर चुकी हैं कटरीना कैफ
अभिनेत्री कटीरना कैफ ने अपनी सुपरहिट फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के रीमेक को बनता हुआ देखना चाहती हैं। हाल ही में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2019 में पहुंचीं कटरीना ने कहा है कि जिंदगी ना मिलेगी दोबारा उनके दिल के करीब है। इस फिल्म का रीमेक बनाने के लिए वह मेकर्स और निर्देशक से कई बार गुजारिश कर चुकी हैं। आपको बता दें कि फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा साल 2011 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया था। इस फिल्म कटरीना कैफ के साथ ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। 

Dream Girl song remove from digital to Saif Ali Khan reaction on Sacred Games
आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया

संजय लीला भंसाली की नई फिल्म गंगूबाई में दिख सकती हैं आलिया
अभिनेत्री आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई में दिखाई दे सकती हैं। अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार संजय लीला आलिया भट्ट को लेकर फिल्म इंशाअल्लाह बनाने वाले थे, लेकिन बीते दिनों इस फिल्म के बंद होने की खबरें आई थीं। अब खबर है कि संजय लीला भंसाली आलिया के साथ हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' पर आधारित फिल्म गंगूबाई बना सकते हैं। हालांकि अभी तक ना तो संजय लीला भंसाली ने और ना ही आलिया भट्ट ने गंगूबाई को लेकर आधिकारिक बयान दिया है। 

विज्ञापन
Dream Girl song remove from digital to Saif Ali Khan reaction on Sacred Games
सेक्रेड गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया

सेक्रेड गेम्स के एमी अवार्ड्स 2019  में नामांकित होने पर बोले सैफ 
देश भर में धमाल मचाने के बाद वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। हाल में इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2019 में इस बहुचर्चित वेब सीरीज को बेस्ट ड्रामा सीरीज के लिए नामांकित किया गया है। इस बीच सेक्रेड गेम्स के एमी अवार्ड्स 2019 में नामांकित होने पर सैफ अली खान का बयान आया है। उन्होंने कहा- ‘यह बहुत शानदार पल है, हमारा विचार सच्चाई से मंच पर कुछ पेश करना था जो अंतरराष्ट्रीय हो। कुछ ‘नारकोस’ जैसा जो नेटफिक्स का ओरिजनल है और जो आपको अपनी कहानी,अपने तरीके से कहने के लिए प्रेरित करे। ’’ सैफ अली खान ने एमी अवार्ड्स 2019 में नामांकित होने पर इसका पूरा श्रेय टीम, प्रोडक्शन,निर्देशक और अभिनेताओं को दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed