सब्सक्राइब करें

अक्षय कुमार के लिए इमोशनल हुईं अभिनेत्री की बहन, पोस्ट में लिखा- 'उनके साथ जोड़ी बनाने की...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 22 Sep 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
Nupur Sanon shares emotional post for Akshay Kumar after shooting Filhaal music video
Akshay Kumar, Nupur Sanon - फोटो : social media

फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने के बाद अभिनेता अक्षय कुमार जल्द म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे। हाल ही में उन्होंने अपने पहले म्यूजिक वीडियो की शूटिंग को खत्म किया है। इस म्यूजिक वीडियो में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन भी नजर आएंगीं। वहीं अक्षय कुमार के साथ काम करने पर नूपुर सेनन ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट साझा किया है। 

Nupur Sanon shares emotional post for Akshay Kumar after shooting Filhaal music video
Akshay Kumar - फोटो : amar ujala mumbai

नूपुर सेनन ने इंस्टाग्राम पर अक्षय कुमार के साथ तस्वीर साझा की। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में इमोशनल पोस्ट लिखा। नूपुर सेनन ने लिखा- 'उनके प्रशंसक होने से लेकर उनके सह-कलाकार बनने तक का आशीर्वाद... क्या शानदार एहसास ! अपने पसंदीदा कलाकार अक्षय कुमार के साथ जोड़ी बनाने की इस शुरुआत को मैं बता नहीं सकती।' 

Nupur Sanon shares emotional post for Akshay Kumar after shooting Filhaal music video
Akshay Kumar, Nupur Sanon - फोटो : amar ujala

नूपुर सेनन ने आगे लिखा- 'आप मेरे लिए हमेशा नरम रहे, आपने मुझे बहुत हंसाया (भावनात्मक दृश्यों के दौरान भी) और मुझे अपनी दिल्ली वाली पंजाबी के बहुत सहज महसूस करवाया इतना अद्भुत होने के लिए धन्यवाद! सच में वह बहुत खास था जो मैंने काम किया।' नूपुर सेनन की इस पोस्ट पर उनके फैंस और कई फिल्मी सितारे अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nupur Sanon shares emotional post for Akshay Kumar after shooting Filhaal music video
Akshay Kumar, - फोटो : social media

नूपुर की इस पोस्ट पर उनकी बहन और अभिनेत्री कृति सेनन ने भी कमेंट कर उनकी तारीफ की है। आपको बता दें कि नूपुर सेनन और अक्षय कुमार के इस म्यूजिक वीडियो का नाम 'फिलहाल' है जिसे अरविंदर खैरा ने निर्देशित किया है। वहीं बी प्राक ने इसे अपनी आवाज दी है। बी प्राक एक पंजाबी गायक हैं। जिन्होंने फिल्म केसरी में तेरी मिट्टी गाना गाया था।

विज्ञापन
Nupur Sanon shares emotional post for Akshay Kumar after shooting Filhaal music video
Akshay Kumar - फोटो : social media

अभिनेत्री कृति  सेनन  की बहन नूपुर एक सिंगर हैं। वह इससे पहले भी वह कई और म्यूजिक वीडियोज में काम कर चुकी हैं। 'फिलहाल' में नूपुर पहली बार अक्षय कुमार के साथ काम कर रही हैं। वह जल्द ही साजिद नाडियाडवाला की फिल्म से हिंदी फिल्म जगत में डेब्यू करेंगी। 

पढ़ें: अक्षय ने शूट किया अपना ये पहला म्यूजिक वीडियो, नूपुर सैनन के साथ आएंगे नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed