{"_id":"6394a06170a6be5c68471edf","slug":"drishyam-2-actress-shriya-saran-praised-ajay-devgn-and-talk-about-her-career-and-personal-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shriya Saran: बेटी को छोड़ 'दृश्यम' की शूटिंग पर जाती थीं श्रिया सरन, बोलीं मिस कर दिया बेहद खास मूमेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shriya Saran: बेटी को छोड़ 'दृश्यम' की शूटिंग पर जाती थीं श्रिया सरन, बोलीं मिस कर दिया बेहद खास मूमेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 10 Dec 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
श्रिया सरन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' दोनों में ही अभिनेत्री श्रिया सरन ने अजय देवगन (विजय सालगावंकर) की पत्नी की भूमिका अदा की है। 'दृश्यम 2' 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब हाल ही में अभिनेत्री ने एक मीडिया इवेंट में शिरकत की जहां उन्होंने अपने पेशेवर जीवन से लेकर निजी जिंदगी तक कई बातें साझा की।
2 of 4
श्रिया सरन, अभिषेक पाठक और अजय देवगन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक्ट्रेस श्रिया सरन फिल्म 'दृश्यम' की सफलता के लिए सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया और कहा कि जब हम पैशन के साथ फिल्में बनाते हैं और लोग भी उसे उसी तरह से पसंद करते हैं तो बेहद अच्छा लगता है। वहीं एक्ट्रेस ने अभिनेता अजय देवगन की भी तारीफ की और बताया कि वह पांच मिनट में अपने सीन कर देते हैं और अपनी आंखों से पावरफुल एक्ट करते हैं।
3 of 4
श्रिया सरन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
श्रिया सरन ने बातचीत के दौरान बताया कि जब वह दृश्यम की शूटिंग कर रही थीं तो उनकी बेटी महज 11 महीने की थी। एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपनी बेटी को छोड़कर शूट पर जाती थीं और जब उनकी बेटी ने पहली बार मां बोला तो वह वहां मौजूद नहीं थीं और उन्होंने वह खास पल मिस कर दिया। श्रिया कहती हैं कि वह इतना अच्छा काम करना चाहती हैं कि जब उनकी बेटी बड़ी हो तो उसे अपनी मां पर गर्व हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
श्रिया सरन
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें 'दृश्यम 2' की तो यह पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और दो सौ करोड़ी क्लब में शामिल होने में कुछ ही दूरी पर है। इस बार फिल्म में जहां अजय देवगन, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और तब्बू की वापसी हुई है तो वहीं नई कास्ट में अक्षय खन्ना दमदार पुलिस ऑफिस किरदार में नजर आ रहे हैं, जिसने सैम खन्ना के केस को दोबारा से री-ओपन किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।