अभिनेता अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना की फिल्म 'दृश्यम 2' को रिलीज हुए आज दस दिन हो गए हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की धमक बरकरार है। फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच पाने में जबरदस्त तरीके से सफल हो रही है। 18 नवंबर 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म ने शानदार ओपनिंग ली। वीकएंड पर फिल्म ने और भी जोरदार प्रदर्शन किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक तीसरे दिन ही इस फिल्म ने अपने बजट से अधिक कमाई कर ली। यह फिल्म अब डेढ़ सौ करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने के बेहद करीब पहुंच गई है। आज इसके दसवें दिन के प्रदर्शन का रिपोर्ट कार्ड सामने आ गया है। आइए जानते हैं...
Drishyam 2 Box Office Day 10: बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 2' की धमक बरकरार, दसवें दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित 'दृश्यम 2' ने पहले दिन 15.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन (शनिवार) को और भी जोरदार प्रदर्शन करते हुए 21.59 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म को रविवार की छुट्टी का जबरदस्त फायदा मिला, जिससे तीसरे दिन 'दृश्यम 2' का कलेक्शन 27.17 करोड़ रुपये पहुंच गया। इसके बाद चौथे दिन (पहले सोमवार) फिल्म ने 11.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पांचवे, छठे और सातवें दिन फिल्म ने क्रमशः 10.48, 9.5 और 8.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। आठवें दिन फिल्म 7.87 करोड़ रुपये जुटाए। नौवें दिन (दूसरे शनिवार) फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर इजाफा हुआ और 14.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
Vick-Katrina: पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर कटरीना को ये सरप्राइज देंगे विक्की, अभिनेता ने बताया अपना खास प्लान
फिल्म के आज (दूसरे इतवार) के कलेक्शन पर सभी की नजरें टिकी थीं। फिल्म की कमाई में आज जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक दसवें दिन फिल्म ने 18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 144.58 करोड़ रुपये हो गया है। यह फिल्म 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने के एकदम करीब पहुंच गई है। आज का कलेक्शन देखते हुए इतना तो साफ है कि दूसरे वीकएंड तक फिल्म का जलवा बरकरार है। देखना दिलचस्प होगा कि कल यानी दूसरे सोमवार की परीक्षा में फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है!
Bhediya Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर भेड़िया की रफ्तार हुई तेज, रविवार को फिल्म ने कर डाली इतनी कमाई
बता दें कि 25 नवंबर 2022 को रिलीज हुई वरुण धवन और कृति सेनन की 'भेड़िया' का 'दृश्यम 2' पर असर पड़ता नजर नहीं आ रहा है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक 'भेड़िया' ने रविवार को 11 करोड़ की कमाई की है। तुलनात्मक रूप से 'दृश्यम 2' से यह कलेक्शन काफी कम है। बता दें कि 'दृश्यम 2' अजय देवगन की 2015 में आई फिल्म 'दृश्यम' का सीक्वल है। हिंदी में बनीं 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' मलयालम भाषा में इन्हीं नामों से बनीं फिल्मों का रीमेक हैं।
IFFI 2022: डायरेक्टर कार्लोस एशेलमैन कैसर, बोले- फिल्म ‘रेड शूज’ में महिलाओं के खिलाफ दिखेगी हिंसा