अजय देवगन और तब्बू अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 2' तीसरे हफ्ते में भी मजबूती से डटी हुई है। इस फिल्म के बाद रिलीज हुईं दो फिल्मों- 'भेड़िया' और 'एन एक्शन हीरो' की बुरी तरह कमर टूटती नजर आ रही है, लेकिन 'दृश्यम 2' का क्रेज दर्शकों के बीच बरकरार है। वर्ष 2015 में आई अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' के रीमेक के रूप में रिलीज हुई 'दृश्यम 2' जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है। आज फिल्म की रिलीज को 20 दिन पूरे हो गए हैं। कलेक्शन के मामले में यह फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। चलिए जानते हैं आज फिल्म ने कितनी कमाई की...
Drishyam 2 Box Office Day 20: 'भेड़िया' और 'एन एक्शन हीरो' को पानी पिला रही दृश्यम 2, जानें आज कितनी हुई कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18 नवंबर 2022 को रिलीज हुई फिल्म 'दृश्यम 2' ने तीसरे सोमवार की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद मंगलवार को (19वें दिन) इसकी कमाई पर हल्का सा असर पड़ा। बता दें कि 18वें दिन फिल्म ने 3.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, 19वें दिन इसने मामूली गिरावट दर्ज करते हुए 2.53 करोड़ रुपये जुटाए। अब फिल्म के तीासरे बुधवार (20वें दिन) का कलेक्शन भी सामने आ गया है।
Filmy Wrap: 'तारक मेहता' से टप्पू की विदाई और हनी सिंह की लाइफ में प्यार की एंट्री, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक आज 'दृश्यम 2' ने 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 194.85 करोड़ रुपये हो गया है। यह फिल्म अब 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से बस कुछ ही दूर नजर आ रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगर फिल्म के प्रदर्शन की रफ्तार यही रही तो आगामी वीकएंड में फिल्म आसानी से इस आकंड़ो को पार कर लेगी।
Photos Of The Day: जान्हवी का बोल्ड लुक और अप्सरा सी खूबसूरत लगीं जैकलीन, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट
'दृश्यम 2' का आज का कलेक्शन 25 नवंबर 2022 को रिलीज हुई वरुण धवन की 'भेड़िया' और 2 दिसंबर 2022 रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की 'एन एक्शन हीरो' से कहीं ज्यादा है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक 'भेड़िया' ने आज 1.30 करोड़ रुपये ही कमाए हैं, तो वहीं 'एन एक्शन हीरो' का हाल और भी बुरा रहा है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म का कलेक्शन आज महज 80 लाख रुपये ही है। साफ है कि दोनों ही फिल्में 'दृश्यम 2' के आगे कहीं नहीं टिक रही हैं। हालांकि, आगामी शुक्रवार को 'सलाम वेंकी' और 'वध' जैसी फिल्में रिलीज हो रही हैं। देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्में 'दृश्यम 2' के कलेक्शन को कितना प्रभावित करती हैं। बता दें कि 'दृश्यम 2' में अक्षय खन्ना, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला और कमलेश सावंत ने भी अहम भूमिका निभाई है।
The Crown-Season 5: इस्लाम अपनाना चाहती थीं प्रिंसेस डायना? इस वजह से 'द क्राउन' में नहीं दिखाया गया यह सीन