अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित और अजय देवगन-तब्बू अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 2' को रिलीज हुए आज सात दिन हो गए हैं। आज फिल्म ने सौ करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। शानदार ओपनिंग लेने वाली यह फिल्म रिलीज के दिन से ही टिकट खिड़की पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। बता दें कि 18 नवंबर 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 15.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वीकेंड पर और भी बेहतर प्रदर्शन करने वाली इस फिल्म ने सोमवार की परीक्षा भी अच्छे नंबरों से पास की। मंगल और बुधवार का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। अब फिल्म का सातवें दिन के कलेक्शन का रिपोर्ट कार्ड सामने आ गया है।
Drishyam 2 Box Office Day 7: 'दृश्यम 2' का कलेक्शन सौ करोड़ रुपये पार, सातवें दिन इतनी हुई फिल्म की कमाई
सस्पेंस-थ्रिलर से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में जबरदस्त तरीके से कामयाब हो रही है। गौरतलब है कि यह फिल्म अजय देवगन की 2015 में आई फिल्म 'दृश्यम' की सीक्वल है। हिंदी में बनीं 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' मलयालम भाषा में इन्हीं नामों से बनीं फिल्मों का रीमेक हैं। 'दृश्यम' को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। वहीं, अब 'दृश्यम 2' भी दर्शकों के बीच खूब पसंद की जा रही है। पहले दिन 15.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली फिल्म ने शनिवार को और भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 21.59 करोड़ की कमाई की। इसके बाद फिल्म को रविवार की छुट्टी का फायदा मिला, जिससे 'दृश्यम 2' का कलेक्शन 27.17 करोड़ पहुंच गया।
KBC 14: क्या करने पर शादीशुदा जिंदगी में रहेगी शांति, केबीसी से अमिताभ बच्चन की पतियों को सलाह
चौथे दिन फिल्म ने पहले सोमवार की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। चौथे दिन फिल्म ने 11.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद पांचवें दिन फिल्म ने 10.48 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। छठे दिन फिल्म ने 9.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया। आज 'दृश्यम 2' के सातवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने सातवें दिन 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 104.54 करोड़ रुपये हो गया है।
Vicky Kaushal: विक्की कौशल ने खास अंदाज में दी अपने पिता को जन्मदिन की बधाई, फोटो शेयर कर लिखा भावुक पोस्ट
सातवें दिन फिल्म के कलेक्शन में कुछ गिरावट जरूर आई है, लेकिन वीकडेज में यह कलेक्शन संतोषजनक है। फिल्म को जिस कदर पसंद किया जा रहा है, उसे देखते हुए आगामी सप्ताहांत में एक बार फिर इसके कलेक्शन में उछाल आने की संभावना है। बता दें कि इस फिल्म में अक्षय खन्ना, श्रिया सरन और इशिता दत्त ने भी अहम भूमिका निभाई है। बात करें मलयालम भाषा में बनी 'दृश्यम 2' की तो इसमें मोहनलाल ने लीड रोल निभाया था। दक्षिण भारत में यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।
Bengali Actress: हॉटनेस में बॉलीवुड हसीनाओं से कम नहीं ये बंगाली एक्ट्रेसेस, बोल्ड सीन देकर बटोरीं सुर्खियां