फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Drishyam 2 Box Office Day 8: बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही दृश्यम 2 की रफ्तार, आठवें दिन इतना किया कलेक्शन

Fri, 25 Nov 2022 06:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 25 Nov 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
Drishyam 2 Box Office Collection Day 8: Abhishek Pathak Ajay Devgn Tabu movie Earning on second Friday
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 2' की रिलीज को आज एक हफ्ता पूरा हो गया है। बीते 18 नवंबर 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। शानदार ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म ने सौ करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें कि फिल्म ने 15.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद वीकेंड (शनिवार-इतवार) पर भी फिल्म का कलेक्शन जबरदस्त रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलीज के तीसरे दिन ही फिल्म ने बजट से अधिक का कलेक्शन किया। इसके बाद फिल्म के टोटल कलेक्शन में लगातार इजाफा हो रहा है। आज दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया, आइए जानते हैं...

Drishyam 2 Box Office Collection Day 8: Abhishek Pathak Ajay Devgn Tabu movie Earning on second Friday
'दृश्यम 2' - फोटो : सोशल मीडिया

सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 2' ने पहले दिन 15.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन (शनिवार) को और भी जोरदार प्रदर्शन करते हुए 21.59 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म को रविवार की छुट्टी का जबरदस्त फायदा मिला, जिससे तीसरे दिन 'दृश्यम 2' का कलेक्शन 27.17 करोड़ रुपये पहुंच गया। मंडे टेस्ट में फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया, चौथे दिन फिल्म ने 11.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
Rakhi Sawant: राखी सावंत ने वीडियो शेयर कर यूलिया वंतूर को बताया भाभी, यूजर्स बोले- आपने तो सारी पोल खोल दी

Drishyam 2 Box Office Collection Day 8: Abhishek Pathak Ajay Devgn Tabu movie Earning on second Friday
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

पांचवे दिन (मंगलवार) फिल्म ने 10.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। छठे दिन (बुधवार) फिल्म ने 9.55 करोड़ रुपये कमाए। सातवें दिन फिल्म ने 8.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। आज फिल्म का आठवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक आठवें दिन (दूसरे शुक्रवार) फिल्म ने 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 111.66 करोड़ रुपये हो गया है।
Celebs Baby Name: आलिया की बेटी ‘राहा’ तो देबिना की ‘लियाना’, जानें सेलेब्स के बच्चों के यूनिक नाम का मतलब

विज्ञापन
विज्ञापन
Drishyam 2 Box Office Collection Day 8: Abhishek Pathak Ajay Devgn Tabu movie Earning on second Friday
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बेशक सोमवार के बाद से फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन वीकडेज को देखते हुए यह कलेक्शन खराब नहीं कहा जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि आगामी वीकेंड में फिल्म की कमाई में एक बार फिर उछाल आने की उम्मीद है। बता दें कि 'दृश्यम 2' अजय देवगन की 2015 में आई फिल्म 'दृश्यम' की सीक्वल है। हिंदी में बनीं 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' मलयालम भाषा में इन्हीं नामों से बनीं फिल्मों का रीमेक हैं। 'दृश्यम' को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। वहीं, अब 'दृश्यम 2' भी दर्शकों के बीच खूब पसंद की जा रही है।
Bijli Song Out: 'गोविंदा नाम मेरा' फिल्म का पहला गाना 'बिजली' रिलीज, कियारा के ठुमकों पर फिदा दिखे विक्की कौशल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed