फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Drishyam 2 Box Office Prediction: सलगांवकर परिवार फिर दोहराएगा 2 अक्टूबर की कहानी, पहले दिन होगी इतनी कमाई?

Wed, 16 Nov 2022 11:54 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 16 Nov 2022 11:54 AM IST
विज्ञापन
drishyam 2 box office prediction ajay devgn akshay khanna shriya saran starrer film
दृश्यम 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2015 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। अब इस फिल्म का सीक्वल यानि दृश्यम 2 रिलीज होने वाली है। फैंस को दृश्य्म 2 का बेसब्री से इंतजार है। क्योंकि फिल्म का सीक्वल करीब सात सात बाद रिलीज हो रहा है। इस फिल्म के जरिए एकबार फिर सलगांवकर परिवार लौट रहा है और फिर उनका केस खुलने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि इस फिल्म का बजट कितना है और ये लगभग कितनी कमाई कर सकती है।

drishyam 2 box office prediction ajay devgn akshay khanna shriya saran starrer film
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही दृश्यम 2 का पहला पार्ट ब्लॉकबस्टर रहा है। अजय देवगन की इस फिल्म की स्क्रीनिंग पहले ही की जा चुकी है। जिसमें सभी ने इसको अच्छी रेटिंग दी है। वहीं एडवांस बुकिंग में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोगों का ये भी कहना है कि इस फिल्म के जरिए अजय देवगन तान्हाजी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये फिल्म दृश्यम से भी अच्छी चलेगी।


इसे भी पढ़ें- Aishwarya Rai: फैंस को नहीं रास आया ऐश्वर्या का बेटी आराध्या को लिप किस करना, सोशल मीडिया पर आपस में भिड़े
drishyam 2 box office prediction ajay devgn akshay khanna shriya saran starrer film
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

दृश्यम 2 के बजट की बात करें तो इसे तकरीबन 50 करोड़ को बजट में बनाया गया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि पहले दिन ये फिल्म तकरीबन 12 से 15 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है। पहला पार्ट हिट होने की वजह से इसके दूसरे पार्ट को भी जबदस्त फायदा मिल सकता है। दृश्यम 2 के ट्रेलर को भी फैंस ने खूब पसंद किया है। अब ये देखने वाली बात है कि आखिर ओपनिंग डे पर ये फिल्म कितनी कमाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
drishyam 2 box office prediction ajay devgn akshay khanna shriya saran starrer film
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'दृश्यम' में सैम नाम के लड़के की गुमशुदगी का केस दिखाया गया था, जिसका विजय सलगांवकर की बेटी से अनजाने में कत्ल हो जाता है। पिछली पार की उलझी हुई गुत्थी इस बार सुलझाई जाएगी। यानी कहानी जहां से खत्म हुई वहां से शुरू होगी, लेकिन सात साल के बाद इस केस को दोबारा खोला जाएगा। ये फिल्म वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत और गुलशन कुमार, टी-सीरीज और पैनोरमा स्टूडियो, भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed