Shivaleeka-Abhishek: सिड-कियारा के बाद शादी के बंधन में बंधेंगे शिवालिका-अभिषेक, गोवा में लेंगे सात फेरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, शिवालिका ओबेरॉय ने इंस्टाग्राम पर अभिषेक के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए संकेत दिया है कि दोनों प्यार के महीने फरवरी में शादी करने जा रहे हैं। अभिनेत्री ने तस्वीरों दो तस्वीरें साझा की हैं, एक में अभिषेक उनका हाथ पकड़कर उन्हें देख रहे हैं, तो दूसरी में बीच पर दोनों के पैर दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'सितारों से भरा आकाश, स्टारफिश से भरा तट और वह मुझे देख रहा है। हैलो फरवरी।'
अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे। अभिषेक ने शिवालिका को तुर्की में शादी के लिए प्रपोज किया था और इसके बाद 24 जुलाई को शिवालिका के जन्मदिन के दिन दोनों ने सगाई की थी। 24 सितंबर को शिवालिका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है और सोशल मीडिया पर भी वह अक्सर साथ में तस्वीरें साझा करते हैं।
Indrani Rahman: देश की पहली 'मिस यूनिवर्स कंटेस्टेंट' थीं इंद्राणी रहमान, बिना विजेता बने ही जीता लोगों का दिल
एक इंटरव्यू के दौरान शिवालिका ने अभिषेक के प्रपोजल के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था, ‘मैंने खुदा हाफिज के लिए ऑडिशन दिया था, और मुझे अभी भी याद है कि अभिषेक से मिलने से पहले मैं कुमार जी (अभिषेक के पिता कुमार मंगत पाठक) से मिली थी। हमें बाद में पता चला कि हमारे कॉमन फ्रेंड्स थे। अभिषेक पहले से ही 'दृश्यम 2' की शूटिंग कर रहे थे। हमने पिछले दो वर्षों में इतनी पाबंदियों के बावजूद एक साथ समय बिताने के तरीके ढूंढे थे। हमारे दोस्त देख सकते थे कि हम एक दूसरे के लिए अच्छे हैं। मेरे जन्मदिन पर उन्होंने किसी भी दोस्त को बताए बिना मेरे लिए यह खूबसूरत सरप्राइज प्लान कर मुझे प्रपोज किया।