फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indrani Rahman: देश की पहली 'मिस यूनिवर्स कंटेस्टेंट' थीं इंद्राणी रहमान, बिना विजेता बने ही जीता लोगों का दिल

Sun, 05 Feb 2023 10:00 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 05 Feb 2023 10:00 AM IST
विज्ञापन
Indrani Rahman Death Anniversary know unknown facts about first Indian miss universe contestant her struggle
Indrani Rahman - फोटो : अमर उजाला

इंद्राणी रहमान साल 1952 में मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता में भाग लेने वाली और भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला थीं। हालांकि, इंद्राणी मिस यूनिवर्स का किताब तो नहीं जीत पाई थीं, लेकिन उन्होंने उस समय देश के सभी लोगों का दिल जीत लिया था। वह पहली ऐसी महिला थीं, जिन्होंने इस प्रतियोगिता में अपने आत्मविश्वास और बोल्ड अंदाज से सबका दिल जीत लिया था। इंद्राणी ने ही देश की अन्य महिलाओं के अंदर इस प्रतियोगिता में भाग लेने का आत्मविश्वास पैदा किया था। इंद्राणी रहमान ने 5 फरवरी 1999 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर चलिए जानते हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ खास किस्से...

Indrani Rahman Death Anniversary know unknown facts about first Indian miss universe contestant her struggle
indrani rahman - फोटो : twitter

इंद्राणी रहमान की खास बात यह थी कि उस दौरान जब महिलाओं को ज्यादा आजादी नहीं दी जाती थी, तब उन्होंने समाज के नियमों के आगे झुकने से मना कर दिया था। इंद्राणी रहमान एक लाजवाब क्लासिकल डांसर भी थीं। वह चार तरह के नृत्य में निपूर्ण थीं, जिसमें भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, कथकली और ओड़िसी शामिल था। इंद्राणी ने ओड़िसी नृत्य सीखा और ओड़िसी डांसर के रूप में दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई।

Salim Khan: अमिताभ बच्चन किसी को करीब आने नहीं देते... सलीम खान ने बिग बी संग अपने रिश्ते को लेकर किया खुलासा

Indrani Rahman Death Anniversary know unknown facts about first Indian miss universe contestant her struggle
इंद्राणी रहमान - फोटो : Social media

साल 1952 में इंद्राणी रहमान ने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। फिर, उसी साल उन्होंने मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। तब वह 22 साल की थीं। इसके साथ ही वह एक बच्चे की मां भी थीं। प्रतियोगिता में उनकी पर्सनालिटी और एथनिक ड्रेस पर दुनिया भर की निगाहें अटक गई थीं। जब उन्होंने उस दौरान रैंप वॉक किया था तो सब उनके आत्मविश्वास और बोल्ड अंदाज को देख मदहोश हो गए थे। खास बात तो यह थी कि जब बिकनी राउंड में इंद्राणी बिकिनी के साथ गजरा और बिंदी लगाकर आई थीं तो उनके इस फैशन ने सभी का दिल जीत लिया था। भले ही वह इस प्रतियोगिता में जीत नहीं पाईं, लेकिन उनकी लोकप्रियता विश्व भर में फैल गई थी।

Pathaan: कम बजट में बनी इस बॉलीवुड फिल्म को अब तक पीछे नहीं छोड़ सकी है पठान, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
Indrani Rahman Death Anniversary know unknown facts about first Indian miss universe contestant her struggle
इंद्राणी रहमान - फोटो : Social media

इंद्राणी रहमान ने इस प्रतियोगिता के बाद भी अपने नृत्य कला को जिंदा रखा। उन्होंने अपनी मां के साथ पूरे विश्व का दौरा किया, ताकि उन्हें अलग-अलग क्लासिकल डांस के बारे में पता चल सके। साल 1969 में उन्हें भारत सरकार ने पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया था। उन्हें संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड और तारक नाथ दास अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका था।

Sharman Joshi: जुगलबंदी करते दिखे 3 इडियट्स, क्या बनने जा रहा है सीक्वल? शरमन जोशी ने बताया सच

विज्ञापन
Indrani Rahman Death Anniversary know unknown facts about first Indian miss universe contestant her struggle
इंद्राणी रहमान - फोटो : Social media

इंद्राणी रहमान की लव लाइफ भी बेहद दिलचस्प रही है। इंद्राणी रहमान 15 साल की उम्र में ही 30 साल के फेमस आर्किटेक्ट हबीब रहमान के साथ भाग गई थीं। वह दोनों एक दूसरे के प्यार में इस कदर पागल थे कि उन्होने घर से भाग कर शादी की थी। जब इंद्राणी न्यूयॉर्क में सेटल हो गई थीं तो उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में डांस भी सिखाया था।
Pathaan: पठान को री-सेंसर करने के फैसले पर भड़के रईस के डायरेक्टर, कहा- जो मूवी पहले ही...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed