'मदारी' और 'दृश्यम' फिल्म के निर्माता निशिकांत कामत का आज (सोमवार) शाम निधन हो गया। निशिकांत ने 50 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे बॉलीवुड के गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई। निशिकांत कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। जिसके चलते उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां सोमवार दोपहर को उनकी स्थिति बिगड़ने लगी और साम को 4 बजकर 24 मिनट पर उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
'दृश्यम' के निर्देशक निशिकांत कामत का निधन, निर्देशन के साथ अभिनय से भी जीता था दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निशिकांत का जन्म 17 जून 1970 को मुंबई के दादर इलाके में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई के विल्सन कॉलेज से की थी। निशिकांत के करियर की शुरुआत साल 2004 से हुई थी। उन्होंने बतौर निर्देशक इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा था बल्कि बतौर अभिनेता फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। कामत ने साल 2004 में फिल्म 'हवा आने दे' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने साल 2005 में मराठी फिल्म 'डोम्बिवली फास्ट' से निर्देशक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की।
कामत की पहली ही निर्देशित मराठी फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस फिल्म को कई नेशनल पुरस्कार भी मिले थे। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में साल 2008 में निर्देशक के रूप में फिल्म 'मुंबई मेरी जान' से कदम रखा। उनकी अभी तक की सबसे बड़ी हिट 2015 में आई अजय देवगन और तब्बू अभिनीत फिल्म 'दृश्यम' थी। हालांकि इसके बाद भी उन्होंने अभिनय करना नहीं छोड़ा। साल 2016 में आई फिल्म 'रॉकी हैंडसम' में वो एक खलनायक की भूमिका में नजर आए थे जिसमें उनके अभिनय की काफी सराहना की गई थी। साथ ही इस फिल्म का निर्देशन भी कामत ने ही किया था।
निशिकांत के निधन से बॉलीवुड में भी शोक की लहर दौड़ गई। उनके साथ काम कर चुके अभिनेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि बुखार और बेहद थकावट की शिकायत के बाद निशिकांत कामत को 31 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें दो साल से लिवर सिरोसिस की शिकायत थी इस कारण उन्हें एंटीबायोटिक के साथ-साथ दूसरी दवाइयां देना शुरू किया गया था। उनकी सेहत में कुछ सुधार हुआ लेकिन धीरे-धीरे उनका लिवर और खराब होता गया और उनकी सेहत बिगड़ती चली गई। रविवार को उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी और साथ ही उनका ब्लड प्रेशर भी कम होने लगा था। मल्टिपल ऑर्गन फेल्यर के कारण उनकी सेहत और बिगड़ी जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
निशिकांत की बतौर निर्देशक और अभिनेता फिल्में
रॉकी हैंडसम, दृश्यम, मदारी, मुंबई मेरी जान, फोर्स, लय भारी, डोम्बिवली फास्ट, भावेश जोशी सुपरहीरो, डैडी, जूली 2, फुगे, 404 एरर, इवानो ओरुवन, हवा आने दे, मिस्टर ब्लैक मिस्टर व्हाइट, सात्च्या आत घरात। गौरतलब है कि वो अपनी फिल्म दरबदर की तैयारी कर रहे थे। ये फिल्म साल 2022 में रिलीज होने वाली थी।
पढ़ें: मौत से 12 दिन पहले ऐसी थी सुशांत की मानसिक स्थिति, 'पवित्र रिश्ता' के निर्देशक ने साझा की चैट