फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput Case: मौत से 12 दिन पहले ऐसी थी सुशांत सिंह राजपूत की मानसिक स्थिति, पवित्र रिश्ता के निर्देशक ने साझा की चैट

Mon, 17 Aug 2020 08:43 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 17 Aug 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
Pavitra Rishta Director Kushal Zaveri Share Last Whatsapp Chat With Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत, कुशाल जवेरी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पा रही है। बल्कि ये दिन पर दिन उलझती ही जा रही है। शुरुआत से ही कहा जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन में थे। जिसकी वजह से उन्होंने ये कदम उठाया है। लेकिन सुशांत को करीब से जानने वाले उनके दोस्त और परिवार के लोग ये बात मानने को तैयार ही नहीं हैं कि सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन जैसी बीमारी से जूझ रहे थे। वहीं अब सुशांत के एक करीबी दोस्त ने इस बात का सबूत भी दिया है।

Pavitra Rishta Director Kushal Zaveri Share Last Whatsapp Chat With Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत के ये करीबी दोस्त हैं उनके सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले धारावाहिक के निर्देशक कुशल झवेरी। कुशल  सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त थे। वो अक्सर सोशल मीडिया पर सुशांत को लेकर पोस्ट साझा करते रहते हैं। साथ ही वो भी लगातार सुशांत के लिए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। अब हाल ही में कुशल ने सुशांत सिंह राजपूत की मानसिक स्थिति के बारे में बताया है।

Pavitra Rishta Director Kushal Zaveri Share Last Whatsapp Chat With Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

कुशल ने सुशांत के कुछ व्हॉट्सएप चैट्स के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। जिसमें साफ तौर पर पता चल रहा है कि सुशांत किसी भी तरह के डिप्रेशन से नहीं जूझ रहे थे। इस चैट में सुशांत, कुशल को पहले मैसेज करते हैं। जिसमें लिखा है, 'कैसा है भाई? आप स्वस्थ हैं और कमाल कर रहे हैं। तुम्हारी याद आती है। जय शिव शंभू... सुशांत'। सुशांत के इस मैसेज के जवाब में कुशल कहते हैं, 'तुमसे ये सुनकर अच्छा लगा भाई... मेरा स्वास्थ्य अच्छा है। लेकिन संघर्ष सबके लिए है और मैं कोई अपवाद नहीं हूं। आशा करता हूं आपके साथ सब ठीक हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Pavitra Rishta Director Kushal Zaveri Share Last Whatsapp Chat With Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कुशल के इस मैसेज के जवाब में सुशांत उन्हें एक और मैसेज भेजते हैं जिसमें वो लिखते हैं, 'मैं खुद पर आध्यात्मिक तौर पर काम कर रहा हूं और आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा हूं। जब कभी अपने बारे में सोचने के लिए बैठता हूं तो हमारे साथ बिताए उन गोल्डन दिनों को बहुत मिस करता हूं, वो कितने बेशकीमती थे। मैं बस यही कहना चाहता हूं कि जो काम हमने साथ किए, वे ऐसे हैं जिनपर हमें गर्व करना चाहिए और इसे आगे बढ़ाने की राह तलाश करनी चाहिए ताकि हम हमेशा साथ रहें। प्लीज, सिड को भी मेरा प्यार देना और उससे भी कहना मैं उसे बहुत मिस करता हूं। ढेर सारा प्यार।'

विज्ञापन
Pavitra Rishta Director Kushal Zaveri Share Last Whatsapp Chat With Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत, संजना सांघी, कुशल जावेरी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सुशांत और कुशल की ये चैट 1 और 2 जून की दरमियान की है। जो सुशांत की मौत से महज 12 दिन पहले की ही है। इस चैट को पढ़ने से तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगता है कि सुशांत डिप्रेशन में हैं। गौरतलब है कि इससे पहले कुशल मीटू को लेकर भी बड़ा खुलासा कर चुके हैं। उन्होंने बताया था कि सुशांत को जब मीटू के आरोपों में फंसाया गया था तब वो बहुत परेशान हो गए थे। और कई रातों तक सोए भी नहीं थे।

पढ़ें: 'आश्रम' और 'सड़क 2' में बाबाओं की भिड़ंत के बाद ओटीटी पर होगा ये महामुकाबला, हर्षद की खुलेगी पोल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed