Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
mohabbatein movie actress preeti jhangiani birthday: Preeti Jhangiani Birthday Special know unknown facts about Mohabbatein actress
{"_id":"5f3a8b9dd8543c5b381b6680","slug":"preeti-jhangiani-birthday-special-know-unknown-facts-about-mohabbatein-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Preeti Jhangiani Birthday: अपनी पहली ही फिल्म से मशहूर हो गई थीं प्रीति झंगियानी, 'मोहब्बतें' की ये अभिनेत्री अब दिखती है ऐसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Preeti Jhangiani Birthday: अपनी पहली ही फिल्म से मशहूर हो गई थीं प्रीति झंगियानी, 'मोहब्बतें' की ये अभिनेत्री अब दिखती है ऐसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 17 Aug 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रीति झंगियानी बर्थडे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रीति झंगियानी अपना जन्मदिन 18 अगस्त को मनाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया और दर्शकों के दिलों की जीता। प्रीति झंगियानी ने अपने अभिनय की शुरुआत साउथ सिनेमा से की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में कदम रखा। अब लंबे समय से प्रीति झंगियानी बॉलीवुड फिल्मों से दूर हैं। जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।
2 of 5
प्रीति झंगियानी बर्थडे
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति झंगियानी का जन्म 18 अगस्त साल 1980 में हुआ था। उन्होंने मलयालम फिल्म मज्हाविल्लू से अभिनय की शुरुआत की थी। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म मोहब्बतें थीं। यह फिल्म साल 2000 में आई थी। इस फिल्म में प्रीति झंगियानी के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। मोहब्बतें की सफलता के बाद दर्शकों के बीच प्रीति झंगियानी की काफी चर्चा होने लगी थी, लेकिन वह धीरे-धीरे हिंदी सिनेमा से गायब होती चली गईं।
3 of 5
प्रीति झंगियानी बर्थडे
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म मोहब्बतें के बाद प्रीति झंगियानी ने अनर्थ, बाज, आवारा पागल दीवाना और एलओसी कारगिल सहित कई फिल्मों में नजर आईं, लेकिन वह इन सभी फिल्मों में अपनी पहली फिल्म की तरह ख्याति नहीं बटोर पाईं। बॉलीवुड में खास सफलता न मिलने के बाद प्रीति झंगियानी से दोबारा साउथ सिनेमा की ओर रुख करने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रीति झंगियानी बर्थडे
- फोटो : social media
बॉलीवुड के बाद प्रीति झंगियानी ने तमिल, तेलुगू, पंजाबी और मलयालम फिल्मों में भी काम किया। प्रीति झंगियानी ने साल 2008 में मॉडल और अभिनेता परवीन डबास के साथ शादी की थी। इसके बाद 11 अप्रैल साल 2011 को प्रीति ने बेटे जयेश डबास को जन्म दिया था। फिल्मों से दूर अब प्रीति सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी तस्वीरें-वीडियो साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रीति झंगियानी बर्थडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
40 साल की उम्र में भी प्रीति झंगियानी अपने आप को काफी फिट रखती हैं। हालांकि वक्त के अनुसार उनके लुक में काफी बदलाव देखने को मिलता है। उनकी पुरानी और नई तस्वीरों में यह बदलाव साफ देखा जा सकता है। वह आखिरी बार साल 2017 में आई राजस्थानी फिल्म तावड़ो द सनलाइट में दिखाई दी थीं। इस फिल्म को खूब पसंद किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।