फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमिर खान तुर्की विवाद: अब सुब्रमण्यम स्वामी ने कसा अभिनेता पर तंज, कहा- 'मैं सही साबित हुआ...'

Mon, 17 Aug 2020 07:11 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 17 Aug 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
Subramanian Swamy Reaction On Aamir Khan Meets Turkish First Lady Emine Erdogan
सुब्रमण्यम स्वामी, आमिर खान - फोटो : सोसळ मीडिया

आमिर खान अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग के लिए तुर्की पहुंचे थे। लेकिन आमिर के तुर्की पहुंचते ही एक विवाद खड़ा हो गया। इस विवाद के चलते अब आमिर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। आमिर को भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ट्रोल करने में लगे हुए हैं। इसी बीच अब केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने भी आमिर खान पर तंज कसा है।

Subramanian Swamy Reaction On Aamir Khan Meets Turkish First Lady Emine Erdogan
सुब्रमण्यम स्वामी - फोटो : ANI

सुब्रमण्यम स्वामी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वो अक्सर हर समसामयिक मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। स्वामी राजनीति के साथ ही बॉलीवुड में भी अपनी नजर बनाए रखते हैं। जिसके चलते वो बॉलीवुड से जुड़े हुए भी हर मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने आमिर खान के तुर्की विवाद को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Subramanian Swamy Reaction On Aamir Khan Meets Turkish First Lady Emine Erdogan
सुब्रमण्यम स्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

तो वहीं अब केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया है। स्वामी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'तो आखिरकार आमिर खान के बारे में मैं सही साबित हुआ। आमिर खान भी उन तीन खान सिपाहियों में से एक हैं।' अब स्वामी के इस ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Subramanian Swamy Reaction On Aamir Khan Meets Turkish First Lady Emine Erdogan
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल ये विवाद आमिर की कुछ तस्वीरों से शुरू हुआ जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। आमिर तुर्की में गए तो अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के लिए गए हैं। लेकिन आमिर ने वहां तुर्की की पहली महिला एमीन एर्दोगान से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसके चलते अब आमिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।

विज्ञापन
Subramanian Swamy Reaction On Aamir Khan Meets Turkish First Lady Emine Erdogan
Laal Singh Chaddha song Jugnu - फोटो : amar ujala

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही आमिर ने अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज डेट का एलान किया है। यह फिल्म अगले साल 2021 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। कोरोना को देखते हुए 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग रोकनी पड़ी थी। पहले 'लाल सिंह चड्ढा' इसी साल क्रिसमस पर रिलीज होनी थी। फिल्म के निर्देशक अद्वैत चंदन है जबकि इसे आमिर खान और वॉयकाम 18 स्टूडियोज मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

पढ़ें: नहीं रहे 'दृश्यम' फिल्म के निर्देशक निशिकांत कामत, बॉलीवुड सितारों ने इस तरह जताया दुख

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed