फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत केस: CBI जांच की सुनवाई में हो रही है देरी, वकील विकास सिंह ने कही ये बात

Mon, 17 Aug 2020 06:59 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 17 Aug 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case late actor father Lawyer Vikas Singh reaction over cbi inquiry
विकास सिंह, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत जांच सीबीआई को सौंप दी गई है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में फिलहाल इस मामले को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है कि सीबीआई दिवंगत अभिनेता की मौत की जांच करेगी यह नहीं। इस पर अभी फैसला आना बाकी है। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर बयान दिया है।

Sushant Singh Rajput death case late actor father Lawyer Vikas Singh reaction over cbi inquiry
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ पटना में मामला दर्ज है। साथ ही केंद्र सरकार ने अभिनेता की मौत की जांच सीबीआई को सौंप दी है। रिया चक्रवर्ती ने पटना में अपने खिलाफ दर्ज हुए मामले और सीबीआई जांच के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज की है। जिस पर कोर्ट में सुनवाई लंबित है। ऐसे में सीबीआई के पास मामला चले जाने के बाद भी जांच शुरू नहीं हो पाई है।

Sushant Singh Rajput death case late actor father Lawyer Vikas Singh reaction over cbi inquiry
विकास सिंह, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

कोर्ट की ओर से फैसले को लेकर हो रही देरी पर सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिहं ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में फैसला देने में ज्यादा समय नहीं लगाना चाहिए। इससे जांच प्रभावित हो रही है। विकास सिंह ने कहा, 'मुझे थोड़ी हैरानी है कि सुप्रीम कोर्ट में इतना समय क्यों लग रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case late actor father Lawyer Vikas Singh reaction over cbi inquiry
विकास सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विकास सिंह ने कहा, 'अगर कोर्ट में मामला लंबित है तो जितने दिन लंबित है कोर्ट को यह आदेश देना चाहिए था कि पटना पुलिस या सीबीआई जांच करे, कम से कम जांच में रुकावट न आए। इसकी वजह से शायद सीबीआई पूरी तरह से जांच में जुटी नहीं है।' इसके अलावा विकास सिंह ने मीडिया और सीबीआई से खास अपील की है।
 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case late actor father Lawyer Vikas Singh reaction over cbi inquiry
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

विकास सिंह ने कहा, 'मैं सभी चैनलों से अनुरोध करता हूं कि वह महत्वपूर्ण सूचना का विभाजन न करें, जो सुशांत सिंह राजपूत के मामले में दोषियों के खिलाफ भेदभावपूर्ण हो सकती हो। सीबीआई को इस मामले में पूरा जोर लगाना चाहिए।' आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून को हो गया था। उनका शव मुंबई स्थित उनके घर में मिला था।
 

 

पढ़ें: नहीं रहे 'दृश्यम' फिल्म के निर्देशक निशिकांत कामत, बॉलीवुड सितारों ने इस तरह जताया दुख

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed