दृश्यम, मदारी और मुंबई मेरी जान सहित बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों का निर्देशन करने वाले और दिग्गज अभिनेता निशिकांत कामत अब इस दुनिया में नहीं रहे। वह शानदार निर्देशन के अलावा और बेहतरीन कलाकार भी थी। निशिकांत कामत के निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है। बॉलीवुड सितारे उनके निधन पर सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त कर रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
नहीं रहे 'दृश्यम' फिल्म के निर्देशक निशिकांत कामत, बॉलीवुड सितारों ने इस तरह जताया दुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता अजय देवगन ने ट्विटर पर निशिकांत कामत के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'निशिकांत के साथ मेरे अच्छे संबंध केवल दृश्यम की वजह से नहीं थे जो उन्होंने मुझे और तब्बू को लेकर डायरेक्ट की थी। वह काफी शानदार इंसान थे। बहुत जल्दी चले गए।' वहीं अभिनेता रितेश देशमुख्य ने भी निशिकांत कामत को ट्विटर पर श्रद्धांजलि दी।
My equation with Nishikant was not just about Drishyam, a film which he directed with Tabu and me. It was an association that I cherished. He was bright; ever-smiling. He has gone too soon.
I will miss you my friend. #NishikantKamat Rest In Peace. 🙏🏽 pic.twitter.com/cqEeLbKJPM #NishikantKamat you were one of a kind.. I found a life coach in you.. I live by so much that we discussed and I live with knowing you were such an amazing soul and I’m just so glad our paths crossed.. I will miss you dear Nishi .. R.i.p ❤️
RIP Nishikant 🙏
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने निशिकांत कामत के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपने ट्वीट में लिखा है, 'आप जो कुछ भी तय करते हैं उससे ज्यादा जीते और मरते थे। मुझे यकीन है कि आपको पछतावा नहीं है। शुक्रिया सभी फिल्मों और मजेदार कहानियों के लिए।' अभिनेता राहुल देव ने निशिकांत कामत के लिए ट्विटर पर लिखा, 'आप याद आओगे, ओम शांति।'
Farewell Nishi!! You lived and died by what you decided you loved more than anything else .. I’m sure you had no regrets about much .. thank you for all the movies, all the fun stories, warmth and smiles #NishikantKamat 🤗 pic.twitter.com/b5RlUSeDBo Dear Nishikant you shall be missed ..
Very sad to lose a friend and a creative colleague in #NishikantKamat - bad news just does not stop - what we will miss is his very unique way of thinking and storytelling as much as the person he was .. What a shame that we literally can trust nothing the news tells us.
Om Shanti 🙏#NishikantKamat
May you overcome this
Stay strong #NishikantKamat
Love and prayers 🙏🏻 https://t.co/aMwUMRDQBT
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर निशिकांत कामत के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, 'मैं आपकी मुस्कान और आंखों की चमक को हमेशा यार रखूंगी निशिकांत सर।' वहीं मशहूर निर्माता-निर्देशन आशुतोष गोवारीकर ने ट्विटर पर लिखा, 'आप बहुत जल्दी चले गए निशिकांत, अभी बहूत सी कहानी बाकी थी। आपको आपके काम के लिए हमेशा याद किया जाएगा। खास करके मुंबई मेरी जान के लिए। आपके सिनेमा का याद किया जाएगा। आपके परिवार के लिए संवेदना।'
😢😢😢 I will always remember the warmth of your smile and the twinkle in your eyes Nishi sir! 💔💔💔 Thank you for #DombiviliFast #MumbaiMeriJaan and all those conversations.. #RIP #NishikantKamat https://t.co/96CNLcVG2b You’ve gone too soon, Nishikant!
There were still so many stories that needed to be told!
You will be remembered through your creations!
Especially #MumbaiMeriJaan which is sheer brilliance!
Your CINEMA will be missed!
Farewell #NishikantKamat
Condolences to the family! 🙏 pic.twitter.com/D1XebTBAZS
इसके अलावा और भी कई सितारों ने निशिकांत कामत के निधन पर दुख जताया है। आपको बता दें कि उन्होंने निर्देशक के तौर पर लंबे समय तक काम किया। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय भी किया था। निशिकांत कामत ने अपने करियर की शुरुआत मराठी फिल्मों से की थी। उन्होंने साल 2005 में मराठी फिल्म डोंबिवली फास्ट से अपने करियर की शुरुआत की थी। अपनी पहली ही फिल्म से उन्हें काफी नाम कमाया।निशिकांत कामत ने जॉन अब्राहम की फिल्म रॉकी हैंडसम में निगेटिन किरदार करके खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा निशिकांत कामत ने डैडी, जुली 2 और भावेश जोशी में भी अभिनय किया था।
पढ़ें: निर्देशक व अभिनेता निशिकांत कामत का निधन, 50 साल की उम्र में ली आखिरी सांस