फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तुर्की की प्रथम महिला से आमिर खान ने की मुलाकात, भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने किया ट्रोल

Mon, 17 Aug 2020 05:26 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 17 Aug 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan Meets Emine Erdogan Turkish First Lady
Aamir Khan and Emine Erdogan: आमिर खान और एमीन एर्दोगान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान और करीना कपूर की 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग अभी बाकी है। शूटिंग पूरी करने के सिलसिले में आमिर तुर्की पहुंच चुके हैं। हाल ही में उन्होंने तुर्की की पहली महिला एमीन एर्दोगान से मुलाकात की। लेकिन दोनों की ये मुलाकात कुछ लोगों को रास नहीं आई। इसके बाद सोशल मीडिया पर आमिर खान को जमकर ट्रोल किया जाने लगा।

Aamir Khan Meets Emine Erdogan Turkish First Lady
ट्वीट - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने आमिर को ट्रोल करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'आमिर खान ने स्वतंत्रा दिवस की शुभकामनाएं नहीं दी, लेकिन उनके पास टर्किश की पहली महिला के साथ वक्त बिताने का काफी समय था। लग रहा है कि किरण और आमिर को अपना नया घर मिल गया है, क्योंकि भारत असहिष्णु है।'

Aamir Khan Meets Emine Erdogan Turkish First Lady
ट्वीट - फोटो : सोशल मीडिया

एक और यूजर ने लिखा, 'आज के समय में तुर्की का रुख पूरी तरह से भारत विरोधी है। सरकार ने किसी भी तरह की तुर्की यात्रा के लिए सलाह नहीं दी है। भारत के एक सुपरस्टार ने टर्किश फर्स्ट लेडी के साथ मुलाकात की है। एंटी नेशनल न बोले तो क्या बोलें। दूसरे यूजर ने लिखा, 'हमें जल्द पुनर्विचार करने की आवश्यकता है, जिन्हें हम हीरो कहते हैं और जिन्हें हम अपनी मेहनत की कमाई देते हैं। क्या बॉलीवुड सितारों को ऐसे देशों को एक मजबूत संदेश देने में कोई भूमिका नहीं होनी चाहिए? आमिर खान यह निराशाजनक है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Meets Emine Erdogan Turkish First Lady
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला

कुछ दिनों पहले 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज डेट का एलान किया गया था। यह फिल्म अगले साल यानी 2021 के क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। कोरोना को देखते हुए 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग रोकनी पड़ी थी। पहले 'लाल सिंह चड्ढा' इसी साल क्रिसमस पर रिलीज होनी थी। फिल्म के निर्देशक अद्वैत चंदन है जबकि इसे आमिर खान और वॉयकाम 18 स्टूडियोज मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Aamir Khan Meets Emine Erdogan Turkish First Lady
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

याद दिला दें कि आमिर खान से पहले अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'बेलबॉटम' की शूटिंग के लिए विदेश रवाना हो गए थे। 'बेलबॉटम' की पूरी टीम एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई थी। इस बीच कुछ फिल्मों की शूटिंग मुंबई में भी शुरू हो चुकी है या शुरू होने वाली है। अभिनेता आदर जैन की फिल्म 'हैलो चार्ली' का एक शेड्यूल हाल ही में मुंबई में पूरा हुआ है। यशराज फिल्म की अगली फिल्म 'बंटी और बबली 2' की शूटिंग अगले महीने यशराज स्टूडियो में ही शुरू होने की तैयारी चल रही है।

अंकिता लोखंडे का सहारा बना ये खास सदस्य, तस्वीर साझा कर बताया सबसे अच्छी थेरेपी

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed