अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की असमय हुई मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। उनकी मौत को लेकर लोग अपना- अपना नजरिया भी देते रहते हैं। फिलहाल सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच जारी है। इस बीच उनके इंसाफ के लिए फैंस सहित उनके दोस्त सोशल मीडिया पर लगातार आवाज उठा रहे हैं। भारत में ही नहीं विदेश में भी सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ दिलाने की अपील हो रही है।
भारत के बाद अब विदेश में भी सुशांत को इंसाफ दिलाने की उठी आवाज, अंकिता लोखंडे ने ऐसे दी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बात की जानकारी सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व गर्लफ्रेंड और मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें सड़क पर लगे बिल बोर्ड में सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ दिलाने की अपील की जा रही है। अंकिता लोखंडे ने यह वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।
अंकिता लोखंडे ने जो वीडियो साझा किया है वह ऑस्ट्रेलिया का है। वीडियो में #CBIForSSR के साथ सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई से जांच करवाने की अपील की जा रही है। इस वीडियो को साझा करते हुए अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत की बारिश पूरे ऑस्ट्रेलिया में हो रही है। महाद्वीप में अलग-अलग जगहों पर सात बिलबोर्ड्स लगे हैं। सुशांत के लिए उनके भरपूर प्यार ने ऐसा कर दिया।'
A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on
अंकिता लोखंडे ने पोस्ट में आगे लिखा, 'यह बिलबोर्ड मजबूत संदेश दे रहे हैं कि पूरा ऑस्ट्रेलिया सुशांत सिंह राजपूत के साथ खड़ा है। वह सच में चाहते हैं कि उनकी आवाज पूरी भारत की न्यायपालिका प्रणाली द्वारा सुनी जाए, ताकि उनके प्रिय सुशांत सिंह राजपूत को न्याय मिल सके।' सोशल मीडिया पर अंकिता लोखंडे द्वारा साझा किया यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे ने अपने अभिनय की शुरुआत टीवी सीरियल्स से की थी। यह दोनों पहली बार साथ में टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में दिखाई दिए थे। इसके बाद इन दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। बता दें सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर में मृत पाये गए थे। फिलहाल उनकी मौत की जांच हो रही है।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील ने मीडिया से किया ये अनुरोध, सीबीआई से भी की खास अपील