बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझी है, लेकिन मीडिया में उनकी मौत की जांच को लेकर नए- नए खुलासे हो रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह भी इस मामले में लगातार जानकारी देते रहते हैं। इस बार विकास सिंह ने मीडिया और सीबीआई से खास अपील की है।
सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील ने मीडिया से किया ये अनुरोध, सीबीआई से भी की खास अपील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार विकास सिंह ने मीडिया चैनल्स से अपील की है कि वह सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के मामले में ऐसी कोई भी जरूरी सूचना न बांटे जो दोषियों के लिए भेदभाव पैदा करे। विकास सिंह ने कहा, 'मैं सभी चैनलों से अनुरोध करता हूं कि वह महत्वपूर्ण सूचना का विभाजन न करें, जो सुशांत सिंह राजपूत के मामले में दोषियों के खिलाफ भेदभावपूर्ण हो सकती हो।'
I request all channels to not divulge crucial information which can be incriminating against the culprits in the #SushantSinghRajput case. And the CBI should go full throttle in this matter: Vikas Singh, lawyer of Sushant Singh Rajput's father pic.twitter.com/vm0H9JpTL0
इसके साथ ही विकास सिंह ने सुशांत सिंह राजपूत की जांच कर रही सीबीआई के लिए कहा है कि सीबीआई को इस मामले में पूरा जोर लगाना चाहिए। सोशल मीडिया पर विकास सिंह के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई के हाथों पहुंच गई है। उनकी मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती शक के घेरे में हैं।
पिछले महीने सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ पटना में मामला दर्ज करवाया था। इस दौरान उन्होंने अभिनेत्री पर उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाया और उनके पैसे हड़पने सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। ऐसे में हाल ही में रिया चक्रवर्ती सहित उनके पिता और भाई से प्रवर्तन निर्देशालय (ईडी) ने पूछताछ की थी।
प्रवर्तन निर्देशालय (ईडी) से पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती जांच में सहयोग न करने के भी आरोप लगे थे। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाये गए थे। अचानक हुई उनकी मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया था। उनकी मौत से पहले तक रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड थीं।
पढ़ें: दुनिया भर में हैमलेट पर बनी कृतियों में विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘हैदर’ भी शामिल, टॉप 10 में मिली जगह