भारत में तो लॉकडाउन की वजह से फिलहाल सिनेमाघरों के खुलने के आसार नजर नहीं आते। लेकिन, सोशल डिस्टेंसिंग और कुछ स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी नियमों को लागू करके दुबई में आम जनता के लिए सिनेमाघरों को खोल दिया गया है। यहां पर खास बात यह है कि दुबई में सिनेमाघरों के खुलने के साथ ही सबसे पहले दिवंगत अभिनेता इरफान खान की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' को रिलीज किया गया है।
दुबई सरकार ने खोले जनता के लिए थिएटर्स, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ रिलीज हुई इरफान खान की ये फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की तरह दुबई में भी पिछले दो महीने से लॉकडाउन लागू है लेकिन दुबई में अब जनजीवन धीरे- धीरे पटरी पर आता हुआ नजर आ रहा है। इसलिए, वहां की सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग और कुछ नई गाइडलाइन लागू करते हुए लॉकडाउन में ढील दे दी है। इसी दौरान सिनेमाघरों के खुलने के साथ ही सबसे पहले उनमें हिंदी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' को रिलीज किया गया।
इस फिल्म के मुख्य अभिनेता इरफान खान का पिछले महीने के अंत में निधन हो गया था। वह लंबे समय से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे थे। यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि यह बेहतरीन अभिनेता इरफान की अंतिम फिल्म है। इरफान की अंतिम ख्वाहिश भी थी कि उन्होंने इस फिल्म में जितने प्यार से काम किया है, दशकों से भी इस फिल्म को उतना ही प्यार मिले।
उन्होंने अपने अंतिम शब्दों में भी इस फिल्म को देखने की गुजारिश की थी। यह फिल्म भारत में 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से हुए अचानक से लॉकडाउन के बाद इस फिल्म को सिनेमाघरों से वापस ले लिया गया था।
कुछ दिन तो खबरें आती रहीं कि यह फिल्म लॉकडाउन के बाद फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन, इरफान खान के दुनिया छोड़ने से पहले इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज कर दिया गया था। इस फिल्म में इरफान खान के साथ राधिका मदान और दीपक डोबरियाल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। वहीं करीना कपूर खान का भी फिल्म में अहम किरदार है।
पढ़ें: 22 की उम्र में टीवी अभिनेत्री Mebeina Michael ने दुनिया को कहा अलविदा, सड़क दुर्घटना में हुई मौत