{"_id":"5f1fa16806731b43344c813a","slug":"dulquer-salmaan-birthday-here-are-unseen-pictures-of-mammootty-son","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Happy Birthday DULQUER: ये हैं मलयालम फिल्मों के सुपरहिट अभिनेता ममूटी के बेटे, इरफान खान के साथ भी कर चुके हैं काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Happy Birthday DULQUER: ये हैं मलयालम फिल्मों के सुपरहिट अभिनेता ममूटी के बेटे, इरफान खान के साथ भी कर चुके हैं काम
दक्षिण भारतीय फिल्म एक्टर दलकीर सलमान (Dulquer Salmaan) का आज जन्मदिन है। वह मलयालम फिल्मों के सुपरहिट अभिनेता ममूटी (mammootty) के बेटे हैं। उनका जन्मदिन 28 जुलाई 1986 को हुआ था। सलमान ने 2012 में 'सेकेंड शो' फिल्म से डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू मेल का फिल्मफेयर भी मिला था। चलिए जानते हैं उनके बारे में कुछ रोचक बातें...
2 of 5
दलकीर सलमान बर्थडे
एक्टिंग में करियर बनाने के लिए दलकीर ने मुंबई के बैरी जॉन स्टूडियो में 3 महीने के लिए एक्टिंग का कोर्स किया था। दलकीर की शुरुआती पढ़ाई चेन्नई के शिष्या स्कूल से पूरी हुई। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वह अमेरिका चले गए थे। वापस आकर उन्होंने एक्टिंग में रुचि दिखाई।
3 of 5
दलकीर सलमान बर्थडे
- फोटो : social media
साल 2011 में दलकीर सलमान ने अमूल सुफिया से शादी की थी, दोनों की एक बेटी भी है। अमूल सुफिया आर्किटेक्ट हैं। अपने फिल्मी करियर में दलकीर अब तक करीब 30 फिल्में कर चुके हैं। उन्हें ‘उस्ताद होटल’, ‘बैंगलोर डेज़’, ‘कम्माटीपाडम’, ‘ओ कादल कनमनि’ और ‘कारवां’ जैसी फिल्मों से जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दलकीर सलमान बर्थडे
- फोटो : social media
सलमान अपने फैंस के बीच अपनी जबरदस्त फैशन स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। दलकीर ने 'नो फिल्टर नेहा' शो के दौरान बताया था कि इंटीमेट सीन शूट करते वक्त वो बुरी तरह नर्वस हो जाते हैं और कांपने लगते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
दलकीर सलमान बर्थडे
बता दें कि दलकीर सलमान, सोनम कपूर के साथ फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने क्रिकेटर का किरदार निभाया था और सोनम कपूर उनके अपोजिट थीं। इस फिल्म में इन दोनों का रोमांस भी देखने को मिला था। इसके अलावा वह 2018 में इरफान खान के साथ फिल्म 'कारवां' में भी नजर आ चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।