जोया अख्तर की 'द आर्चीज' का ट्रेलर आज (9 नवंबर) को रिलीज हो गया। नेटफ्लिक्स की इस फिल्म में सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा अन्य लोगों के साथ डेब्यू कर रहे हैं। दर्शकों के साथ इस फिल्म का ट्रेलर सेलेब्स को भी खूब पसंद आ रहा है। इस लिस्ट में अब शाहरुख खान का नाम भी शामिल हो गया है। अभिनेता ने गुरुवार को इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं भेजीं।
The Archies: शाहरुख खान ने दी 'द आर्चीज' के ट्रेलर पर प्रतिक्रिया, जोया अख्तर को लेकर कह दी यह बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म के साथ जोया अख्तर को भी उनके निर्देशन के लिए हर तरफ से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। शाहरुख खान ने भी एक्स पर पूरी टीम की जमकर सराहना की है। बता दें कि आगामी फिल्म शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान में नजर आने वाली हैं। यह उनकी डेब्यू फिल्म है।
शाहरुख ने एक्स पर लिखा, "कालातीत पात्रों के साथ एक समसामयिक विषय...द आर्चीज को एक कल्पित दुनिया की कहानी जैसा पेश किया गया है। जोया ने फिल्म को बहुत मासूमियत और गुणवत्ता के साथ बनाया है ... शायद हमारी दुनिया का दृष्टिकोण पर्यावरण के प्रति इससे अधिक जिम्मेदार हो सके। इस प्यारी और सार्थक मजेदार फिल्म से जुड़ी पूरी टीम को शुभकामनाएं।''
A contemporary subject with timeless characters #TheArchies… thrown into a world that is very fable like. Zoya has created such an innocent and pristine quality to the film….maybe just like our world could be with a more responsible outlook towards the environment. All the best… pic.twitter.com/kjg9UYpd5i
'द आर्चीच' की कहानी देसी रिवरडेल पर आधारित है, जिसमें सुहाना ने वेरोनिका लॉज की भूमिका निभाई है। वह एक ऐसी लड़की की भूमिका में हैं जो अभी यूके से वापस आई है। वह खुशी द्वारा अभिनीत बेट्टी कूपर और अगस्त्य द्वारा अभिनीत आर्ची एंड्रयूज की सबसे अच्छी दोस्त हैं।
गौरतलब है कि द आर्चीज लोकप्रिय आर्ची कॉमिक्स का भारतीय रूपांतरण है। आगामी फिल्म का प्रीमियर सात दिसंबर को ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होगा। यह जोया अख्तर द्वारा निर्देशित और टाइगर बेबी प्रोडक्शंस द्वारा समर्थित है। लंबे समय से लोगों को इस फिल्म का इंतजार है।
Salaar: प्रभास की सालार में नजर आएंगी गदर 2 फेम निमरत कौर? फिल्म में अभिनेत्री का होगा स्पेशल डांस नंबर