किसी जमाने पोर्न स्टार रहीं सनी लियोनी बॉलीवुड में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। कई फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखाने वाली सनी लियोनी अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके बारे में हर अपडेट जानना फैंस को बहुत पसंद है। जहां इन दिनों सनी लियोनी अपने आगामी रियलिटी फैशन बेस्ड शो 'ग्लैम फेम' के चलते लाइमलाइट में बनी हुई हैं, वहीं आज फिर से वह चर्चा में हैं। लेकिन इस बार वह चर्चा में अपनी मेड की बेटी के लिए उठाए गए एक कदम के चलते हैं। चलिए जानते हैं सनी लियोनी ने क्या किया..
Sunny Leone: हाउस हेल्प की लापता बेटी को ढूंढने के लिए आगे आईं सनी लियोनी, अभिनेत्री ने की इनाम की घोषणा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी लियोनी ने जानकारी साझा करते हुए इनाम की भी घोषणा की। अभिनेत्री ने दावा किया है उस व्यक्ति को 50,000 रुपये का इनाम भी दिया, जो अनुष्का को उसके परिवार के पास सुरक्षित लौटाएगा। सनी लियोनी ने लिखा, 'मैं व्यक्तिगत रूप से अतिरिक्त 50,000 रुपये दूंगी ताकि यह लड़की सुरक्षित रूप से अपने परिवार के पास लौट आए। मुंबई पुलिस, बीएम सी यह मेरे हाउस हेल्पर की नौ साल की बेटी अनुष्का है, वह 8 नवंबर शाम 7 बजे से जोगेश्वरी वेस्ट बेहराम बाग से लापता है। उसके माता-पिता उसकी तलाश में पागल हो गए हैं।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी लियोनी को आखिरी बार अनुराग कश्यप की फिल्म 'कैनेडी' में देखा गया था, जिसका प्रीमियर कान्स 2023 में के दौरान हुआ था। कथित तौर पर, फिल्म को सात मिनट तक स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। यह फिल्म अनिद्रा से पीड़ित एक पूर्व पुलिसकर्मी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे लंबे समय से मृत मान लिया गया था, लेकिन वह अभी भी भ्रष्ट व्यवस्था के लिए काम कर रहा है। इसके साथ ही वह जल्द ही ओटीटी पर एक रियलिटी शो 'ग्लैम फेम' में जज की कुर्सी पर बैठी नजर आएंगी।