{"_id":"654cca27a3b3d301de0409bf","slug":"sam-bahadur-first-song-badhte-chalo-to-release-on-diwali-vicky-kaushal-will-suit-the-role-of-sam-manekshaw-2023-11-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sam Bahadur: 'सैम बहादुर' का पहला गाना 'बढ़ते चलो' इस दिन होगा रिलीज, देशभक्ति के जज्बे से खिल उठेंगे दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sam Bahadur: 'सैम बहादुर' का पहला गाना 'बढ़ते चलो' इस दिन होगा रिलीज, देशभक्ति के जज्बे से खिल उठेंगे दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Thu, 09 Nov 2023 05:31 PM IST
सार
'सैम बहादुर' का पहला गाना 'बढ़ते चलो' की रिलीज पर बड़ा अपडेट सामने आया है। यह एक प्रेरणादायक गीत होने वाला है, जो सैम मानेकशॉ और उनकी सेना की भावना को दर्शाता है।
विज्ञापन
1 of 5
सैम बहादुर
- फोटो : सोशल मीडियास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
विक्की कौशल अभिनीत आगामी बायोपिक 'सैम बहादुर' इस वर्ष की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। मूवी में अभिनेता महान फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर ने फैंस के उत्साह को बढ़ाया हुआ है। वहीं, अब इसके पहले गाने की रिलीज पर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने पहले गाने 'बढ़ते चलो' को इस खास दिन पर जारी करने की ठानी है।
2 of 5
सैम बहादुर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'सैम बहादुर' का पहला गाना 'बढ़ते चलो' शंकर-एहसान-लॉय द्वारा रचित और गुलजार द्वारा लिखित है। यह एक प्रेरणादायक गीत होने वाला है, जो सैम मानेकशॉ और उनकी सेना की भावना को दर्शाता है। गाने के नाम के मुताबिक, यह एक देशभक्ति गाना है और सभी प्रशंसकों के लिए दिवाली का तोहफा है। इसके जरिए मेघना गुलजार ने भारतीय सेना की हर रेजिमेंट का युद्ध घोष किया है, और उनके लिए यह खास गाना बनाया है। 'बढ़ते चलो' सोमवार को दिवाली के अवसर पर रिलीज के लिए तैयार है।
3 of 5
सैम बहादुर
- फोटो : सोशल मीडिया
मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित 'सैम बहादुर', भारत के पहले और एकमात्र फील्ड मार्शल के जीवन और उपलब्धियों की कहानी है, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के युद्ध में देश को जीत दिलाई। फिल्म में पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के रूप में फातिमा सना शेख, सैम की पत्नी सिलू के रूप में सान्या मल्होत्रा और पूर्व प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू के रूप में नीरज काबी हैं।
इस सप्ताह की शुरुआत में दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में फिल्म के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहां विक्की ने कहा, 'जब भी भारतीय सेना की वर्दी पहनते हैं ना तो पहले जो जिम्मेदारी का एहसास होता है कि आप इसको हल्के में नहीं ले सकते। यह आपको बहुत शिद्दत के साथ, बहुत ईमानदारी के साथ निभाना होगा।'
'सैम बहादुर' 1 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की टक्कर रणबीर कपूर अभिनीत 'एनिमल' के साथ होगी। यह फिल्म रॉनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी फिल्म्स द्वारा निर्मित है और मेघना गुलजार, गुलजार, भवानी अय्यर और शांतनु श्रीवास्तव द्वारा सह-लिखित है। यह फिल्म 2018 की जासूसी थ्रिलर 'राजी' के बाद विक्की कौशल और मेघना गुलजार के बीच दूसरे सहयोग का प्रतीक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।