फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Taapsee Pannu: इस दिन रिलीज होगी 'फिर आई हसीन दिलरुबा', तापसी पन्नू ने साझा किया फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट

Sat, 13 Jan 2024 03:56 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 13 Jan 2024 03:56 PM IST
विज्ञापन
Dunki actress Taapsee pannu says Phir Aayi Hasseen Dillruba will release on 2nd Quarter Of 2024 on Netflix
फिर आई हसीन दिलरुबा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री इन दिनों अपनी फिल्म 'डंकी' की सफलता का जश्न मना रही हैं। राजकुमार हिरानी के जरिए निर्देशित इस फिल्म में वे शाहरुख खान के साथ नजर आई हैं। अब वे अपनी अगली फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' को लेकर व्यस्त हैं। इस फिल्म में वे विक्रांत मैसी, सनी कौशल और जिमी शेरगिल के साथ नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है। अब अभिनेत्री ने फिल्म की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है।

Dunki actress Taapsee pannu says Phir Aayi Hasseen Dillruba will release on 2nd Quarter Of 2024 on Netflix
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

तापसी पन्नू ने हाल ही में दिए साक्षात्कार में कहा, 'हमने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है। मुझे लगता है कि नेटफ्लिक्स जल्द ही यह घोषणा करेगा कि वह इसे कब रिलीज करेंगे।' साथ ही तापसी पन्नू ने यह भी उम्मीद जताई है कि 'फिर आई हसीन दिलरुबा' इस साल यानी 2024 के मध्य में रिलीज हो सकती है।
सौरभ गांगुली का किरदार निभाएगा ये मल्टी टैलेंटेड स्टार, रिपोर्ट ने बढ़ाया उत्साह

Dunki actress Taapsee pannu says Phir Aayi Hasseen Dillruba will release on 2nd Quarter Of 2024 on Netflix
फिर आई हसीन दिलरुबा - फोटो : सोशल मीडिया

'हसीन दिलरुबा' नेटफ्लिक्स पर 2021 में रिलीज हुई थी, जिसमें विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे ने अभिनय किया था। इसका सीक्वल दिसंबर 2023 में पूरा हुआ था और लेखिका कनिका ढिल्लों ने रैप-अप पार्टी से तस्वीरें साझा की थीं। उन्होंने लिखा था, 'और इन सभी खूबसूरत लोगों के साथ इस खूबसूरत फिल्म के समापन का जश्न मनाने का समय आ गया है। फिर आई हसीन दिलरुबा का इंतजार। एक लेखक और सह-निर्माता के रूप में मेरा दिल भरा हुआ है। महान सहयोगी होने के लिए आनंद एल राय, भूषण कुमार को धन्यवाद।'
अंकिता लोखंडे को हुआ गलतियों का अहसास? एक्ट्रेस ने ससुराल वालों से हाथ जोड़कर मांगी माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
Dunki actress Taapsee pannu says Phir Aayi Hasseen Dillruba will release on 2nd Quarter Of 2024 on Netflix
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा था, 'मेरी हसीन दिलरूबा तापसी को बहुत सारा प्यार, यह हम दोनों के लिए एक विशेष वर्ष है। विक्रांत मैसी, आपकी प्रतिभा किसी अन्य की तरह चमकती है, स्क्रीन पर आपको और अधिक देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। सनी कौशल बहुत उत्कृष्ट हैं, इस फिल्म में आपको अभिनय करते देखना आनंददायक है। जिमी शेरगिल सर, आपकी शानदार उपस्थिति और प्रदर्शन के लिए धन्यवाद। फिल्म कनिका ढिल्लन द्वारा लिखित और सह-निर्मित है और जयप्रद देसाई द्वारा निर्देशित है। इसका निर्माण आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने किया है।'
अपने फिल्मी करियर के बारे में दीया ने किए दिलचस्प खुलासे, बोलीं- 'फर्जी खबरों से जूझते हैं कलाकार'

विज्ञापन
Dunki actress Taapsee pannu says Phir Aayi Hasseen Dillruba will release on 2nd Quarter Of 2024 on Netflix
वो लड़की है कहां - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म के बारे में तो अभिनेत्री अगली बार कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'वो लड़की है कहां' में अभिनय करेंगी। फिल्म अरशद सैयद द्वारा लिखित और निर्देशित है। इसमें प्रतीक गांधी और प्रतीक बब्बर भी हैं। फिलहाल 'डंकी' में उन्हें उनके प्रदर्शन के लिए खूब प्यार मिल रहा है।
Bhupiner Babbal: 'अर्जन वैली' ने बदली बरसों से जूझते पंजाबी गायक की तकदीर, हिट लिस्ट में अब भी गाना नंबर वन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed