{"_id":"65a257d3e2485229df08598c","slug":"salman-khan-show-bigg-boss-17-ankita-lokhande-said-sorry-to-vicky-jain-family-for-hurting-their-sentiments-2024-01-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे को हुआ गलतियों का अहसास? एक्ट्रेस ने ससुराल वालों से हाथ जोड़कर मांगी माफी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे को हुआ गलतियों का अहसास? एक्ट्रेस ने ससुराल वालों से हाथ जोड़कर मांगी माफी
Sat, 13 Jan 2024 03:00 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेन्मेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेन्मेंट डेस्क अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Sat, 13 Jan 2024 03:00 PM IST
विज्ञापन
अंकिता लोखंडे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंकिता लोखंडे ने कभी सोचा नहीं रहा होगा कि 'बिग बॉस 17' में उनका सफर मुश्किलों से भरा होगा। सलमान खान के इस रियलिटी शो में अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ भाग ले रही हैं। शो की शुरुआत से ही दोनों के बीच तकरार देखने को मिली, लेकिन पिछले सप्ताह 'फैमिली वीक' के बाद अंकिता और विक्की के रिश्ते में गलतफहमियां काफी बढ़ गई हैं। 'बिग बॉस 17' के 'वीकेंड का वार' के प्रोमो में अंकिता एक बार फिर से रोती नजर आ रही हैं। इस बार उन्होंने अपने ससुराल वालों से बाकायदा माफी मांगी है।
अंकिता लोखंडे
- फोटो : सोशल मीडिया
शो में आई थीं अंकिता की सास
पिछले सप्ताह 'बिग बॉस 17' में प्रतियोगियों के घरवाले आए थे। उसी दौरान विक्की जैन की मां भी 'बिग बॉस' के घर में मेहमान बनकर आई थीं। शो के दौरान उन्होंने अपनी बहू अंकिता से बातें करते हुए चप्पल वाले एक घटना का जिक्र भी किया, जहां अंकिता विक्की के ऊपर चप्पल फेंकती नजर आई थीं। अंकिता की सास ने कहा, 'विक्की के पापा ने तुम्हारी मम्मी को फोन करके पूछा था, 'क्या आप भी अपने पति के साथ ऐसा ही व्यवहार करती थीं'। इस बात से अंकिता काफी नाराज हो गई थीं।
अंकिता लोखंडे
- फोटो : सोशल मीडिया
सास के रवैये से खफा अंकिता
'फैमली वीक' के दौरान अंकिता अपनी सास के व्यवहार से काफी नाराज दिखाई दी थीं। पहले तो अंकिता सासू की मां की बात सुनकर चुप हो जाती हैं, फिर कहती हैं, 'पापा को मेरी मां को फोन नहीं करना चाहिए था। मां घर पर अकेली हैं'। गौरतलब है कि अंकिता लोखंडे के पिता की मौत अभी कुछ दिन पहले ही हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर ने लगाई विक्की को फटकार
'वीकेंड का वार' के प्रोमो में शो में आए करण जौहर भी विक्की जैन से सवाल करते दिखाई दे रहे हैं। करण को भी विक्की के मां का अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया। उन्होंने विक्की से कहा, 'विक्की एक पति होने के नाते आपको अंकिता के पीछे खड़े रहना चाहिए। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि आपको आपकी मां के खिलाफ कुछ बोलना चाहिए था। मैं सिर्फ इतना कह रहा हूं कि आप जाते और अपनी पत्नी से पूछते, अंकिता क्या हुआ है।'
विज्ञापन
अंकिता लोखंडे
- फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता ने मांगी माफी
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अब अंकिता ने अपने ससुराल वालों से माफी मांग ली है। 'बिग बॉस 17' के पिछले एपिसोड में अंकिता हाथ जोड़कर अपने ससुराल वालों से कहती हैं, 'मैंने बहुत मेहनत से रिश्ते बनाएं हैं। मैंने सबको बहुत प्यार किया है, पापा मेरे बारे में ऐसा सोचते हैं, मेरे लिए घरवाले ऐसा फील कर रहे हैं, मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है। मां आप मेरे साथ इतना नहीं रही हैं, इसलिए आपको नहीं पता है। मैं और विक्की ऐसे ही रहते हैं। मैं आपसे, पापा से और विक्की से हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं।' अंकिता की बातें सुनकर विक्की उन्हें चुप करते हैं और कहते हैं, 'कोई क्या सोचता है इससे ज्यादा जरुरी है, हम दोनों एक-दूसरे के लिए क्या महसूस करते हैं'।