फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SRK Upcoming Movies: 'डंकी' के बाद इन फिल्मों में रंग जमाएंगे किंग खान, दर्शकों को मिलेगा जबर मनोरंजन

Fri, 03 Nov 2023 04:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 03 Nov 2023 04:17 PM IST
विज्ञापन
Dunki to Tiger vs Pathaan Operation Khukri These Are Shah Rukh Khan Upcoming Movies Know Details
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला

अभिनेता शाहरुख खान के लिए यह साल काफी खास रहा है। साल के पहले महीने में उनकी फिल्म 'पठान' आई और बॉक्स ऑफिस पर छा गई। फिल्म ने कई रिकॉर्ड बनाए। इसके बाद सितंबर में शाहरुख ने 'जवान' के जरिए फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। इन दिनों किंग खान अपनी आगामी फिल्म 'डंकी' को लेकर चर्चा में हैं, जो इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के बाद भी शाहरुख खान फैंस को एंटरटेनमेंट का डोज देते रहेंगे। और किन फिल्मों में शाहरुख के आने की चर्ची है आइए जानें...

Dunki to Tiger vs Pathaan Operation Khukri These Are Shah Rukh Khan Upcoming Movies Know Details
टाइगर 3-सलमान खान पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

टाइगर 3
सलमान खान अभिनीत और यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'टाइगर 3' इस महीने रिलीज होने जा रही है। सलमान खान की इस फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो रोल होगा। बता दें कि शाहरुख और सलमान का स्पेशल सीक्वेंस काफी चर्चा में है और मेकर्स ने इसे खास तरीके से फिल्माया है। यह फिल्म दिवाली पर यानि 12 नवंबर को रिलीज हो रही है।

Dunki to Tiger vs Pathaan Operation Khukri These Are Shah Rukh Khan Upcoming Movies Know Details
टाइगर वर्सेज पठान - फोटो : सोशल मीडिया

'टाइगर वर्सेज पठान'
यश राज फिल्म्स 'टाइगर वर्सेज पठान' को बनाने की तैयारी में है। इस फिल्म में भी शाहरुख खान नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता आदित्य चोपड़ा बड़े स्तर पर इस फिल्म को बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसमें पठान और टाइगर यानि शाहरुख और सलमान खान साथ दिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dunki to Tiger vs Pathaan Operation Khukri These Are Shah Rukh Khan Upcoming Movies Know Details
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

'ऑपरेशन खुकरी'
फिल्म 'ऑपरेशन खुकरी' में भी शाहरुख खान के आने की चर्चा है। यह आशुतोष गोवारिकर की एक वॉर ड्रामा फिल्म है, जो इंडियन आर्मी और इंडियन एयर फोर्स के एक मिशन पर आधारित है।
Koffee With Karan 8: करण जौहर के शो की मेहमान बनेंगी सारा और अनन्या, तीसरे एपिसोड में आएंगी नजर?

विज्ञापन
Dunki to Tiger vs Pathaan Operation Khukri These Are Shah Rukh Khan Upcoming Movies Know Details
Shah Rukh Khan - फोटो : सोशल मीडिया

'हे राम' के रीमेक में
कमल हसन ने इस बात की जानकारी दी थी कि शाहरुख ने साल 2000 में बनी उनकी फिल्म 'हे राम' के राइट्स खरीदे हैं। अब बहुत जल्द शाहरुख इसके रीमेक में भी नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म 'इजहार', राकेश शर्मा की बायोपिक 'सैल्यूट' में भी शाहरुख के आने की चर्चा है।
Debesh Pati Arrested: उड़िया गायक देबेश पति गिरफ्तार, बलात्कार और धोखाधड़ी के लगे गंभीर आरोप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed