त्योहार चाहे कोई भी हो, हिंदी सिनेमा हमेशा हर धर्म के साथ रहा है। चाहे होली हो, ईद हो, दिवाली हो, मोहर्रम हो, क्रिसमस हो या लोहड़ी हो। हिंदी सिनेमा में हर किसी के स्वाद के गीत समय-समय पर आते रहे हैं। ईद के मुबारक अवसर पर जब शाम को चांद का दीदार होगा तो वह भला कैसे बिना संगीत के हो सकता है? इसलिए, आज हम आपके लिए लाए हैं हिंदी सिनेमा से चुन-चुन कर कुछ ऐसे जोश भरे ईद के गीत जो आपको अल्लाह की इबादत के साथ थिरकने पर भी मजबूर करेंगे। आइए एक बार दीदार करते हैं इस चित्रहार वाली गीतमाला का।
सुनिए ईद के मौके पर ये 10 बेहतरीन गानें और जी भरकर बांटिए हर छोटे बड़े को ईदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीत : आज की पार्टी
फिल्म : बजरंगी भाईजान (2015)
हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान तो हमेशा अपने प्रशंसकों को ईद पर एक फिल्म रिलीज करके खुश कर देते हैं। बेड़ा गर्क हो इस कोरोना वायरस का जिसने इस बार सभी त्योहारों को फीका कर दिया है। आपके चहेते 'बजरंगी भाईजान' उर्फ सलमान खान की आज आपको कोई नई फिल्म तो देखने नहीं मिलेगी। लेकिन, वर्ष 2015 में आई इस फिल्म के इस शानदार गीत के साथ आप इस ईद के त्यौहार का आनंद जरूर ले सकते हैं। ईद के इस अवसर पर कैसा रहे जब आपसे कोई बोले 'आज की पार्टी मेरी तरफ से'।
गीत : अफगान जलेबी
फिल्म : फैंटम (2015)
जब कानों में आवाज पड़े अफगान जलेबी की तो लोगों के दिलों में घंटियां कैसे ना बजें और पैर जमीन पर कैसे टिकें? सूफी गायक असरार का गाया यह गीत ईद के इस मौके पर अपनी माशूका की भी याद दिलाएगा। वैसे तो ईद जैसे माहौल में कोई निराश रह नहीं सकता और किसी के चेहरे पर उदासी छा नहीं सकती। लेकिन, अगर बदकिस्मती से किसी के साथ ऐसा हुआ है तो यह गीत आपके मूड को भी अच्छा कर देगा।
गीत : जुम्मे की रात
फिल्म : किक (2014)
अब ईद का चांद किसी का गुलाम तो होता नहीं है जो सिर्फ जुम्मे की रात देखकर आएगा। यह तो उसके मन की बात है और जुम्मे की किस्मत। फिर भी जुम्मे को अच्छा महसूस कराते हुए आज उसका दिन तो नहीं लेकिन नाम तो लिया ही जा सकता है। सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस पर फिल्माया गया यह तड़कता भड़कता गीत रोम रोम में जोश भर देगा। ईद की पार्टी अगर कहीं चल रही है, जो कि शायद इस माहौल में मुमकिन नहीं है, तो मीका सिंह और पलक मुच्छल की आवाज में यह गीत जरूर सुनिए।
गीत : शाह का रुतबा
फिल्म : अग्निपथ (2012)
हिंदी सिनेमा में दमदार आवाज के धनी गायक सुखविंदर सिंह की आवाज में यह गीत हो सकता है कि पहले आपको एक सूफी गीत की याद दिलाए। लेकिन, बाद में यही गीत आपको प्रफुल्लित भी करेगा। एक दरगाह के अंदर फिल्माया गया यह गीत ईद पर अल्लाह की इबादत करने जैसा माहौल भी पैदा करेगा, साथ ही कोरोना जैसे माहौल में मन को प्रसन्न कर खुशियां की बिखेरेगा। आइए सुनते हैं दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर पर फिल्माया गया यह गीत।

कमेंट
कमेंट X