फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir-Salman Khan: ईद पर सलमान-आमिर को साथ देख फैंस को याद आए प्रेम-अमर, कर डाली 'अंदाज अपना अपना 2' की डिमांड

Sat, 22 Apr 2023 11:23 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 22 Apr 2023 11:23 AM IST
विज्ञापन
Eid 2023: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Actor Salman Shares Photo with Aamir khan netizen demand Andaz Apna Apna 2
आमिर खान-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में ईद की धूम है। सभी एक-दूसरे को मुबारकबाद दे रहे हैं। इस मौके पर सलमान खान और आमिर खान की एक फोटो जबर्दस्त तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह तस्वीर सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। इसके साथ आमिर खान ने फैंस को ईद की बधाई दी है। आमिर और सलमान को साथ देखकर फैंस को फिल्म 'अंदाज अपना अपना' के अमर-प्रेम याद आ गए हैं। 

Eid 2023: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Actor Salman Shares Photo with Aamir khan netizen demand Andaz Apna Apna 2
आमिर खान-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'चांद मुबारक।' फोटो में आमिर खान ब्लू टीशर्ट पहने नजर आ रहे हैं, वहीं सलमान खान ब्लैक शर्ट में दिख रहे हैं। इस तस्वीर पर दोनों सुपरस्टार्स के फैंस ने कमेंट की झड़ी लगा दी है। इसी के साथ फैंस ने 'अंदाज अपना अपना 2' की डिमांड कर डाली है। 

Eid 2023: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Actor Salman Shares Photo with Aamir khan netizen demand Andaz Apna Apna 2
सलमान खान और आमिर खान - फोटो : social media

ईद पर बॉलीवुड के दो खान को एक साथ देखकर फैंस खुशी से झूम उठे हैं। मिस्टर परफेक्शनिस्ट और सलमान खान की फोटो आग की तरह फैल रही है। यूजर्स पूछ रहे हैं कि क्या 'अंदाज अपना अपना 2' की तैयारी है?  बता दें कि 1994 में रिलीज हुई अंदाज अपना अपना में सलमान और आमिर की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। फिल्म में सलमान ने प्रेम और आमिर ने अमर का किरदार निभाया था।
KKBKKJ Worldwide Collection: काम नहीं आई सलमान की कोई तैयारी, वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी रहा निराशाजनक

विज्ञापन
विज्ञापन
Eid 2023: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Actor Salman Shares Photo with Aamir khan netizen demand Andaz Apna Apna 2
शाहरुख खान - फोटो : social media

एक तरफ फैंस आमिर-सलमान को देखकर बेहद खुश हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स को शाहरुख खान की कमी खल रही है। एक यूजर ने लिखा, 'तस्वीर में शाहरुख खान भी होने चाहिए थे।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एक खान की अभी कमी है।' एक यूजर ने लिखा, 'हम तीनों खान को एक फ्रेम में चाहते हैं।' 
Sheezan Khan: 'जो दूर है नजर से, उस चांद को भी चांद मुबारक', शीजान ने तुनीशा को खास अंदाज में दी ईद की बधाई

विज्ञापन
Eid 2023: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Actor Salman Shares Photo with Aamir khan netizen demand Andaz Apna Apna 2
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि कई सलेब्स भी खान सुपरस्टार्स की इस तस्वीर पर कमेंट कर रहे हैं। इसी बीच एक कमेंट जिसने सबका ध्यान आकर्षिक किया है, वह हैं संगीता बिजलानी। सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस संगीता ने सलमान खान के पोस्ट पर रिप्लाई देते हुए लिखा, 'चांद मुबारक'। वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
Sonu Sood: भाई साहब को कौन समझाए ब्लू टिक खरीदना नहीं, कमाना पड़ता है, सोनू सूद ने बॉलीवुड सेलेब्स पर कसा तंज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed