फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईद और यूपी ने बचा लिया सलमान को, नहीं तो हो जाती बुरी फजीहत

Fri, 22 Jun 2018 09:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 22 Jun 2018 09:22 PM IST
विज्ञापन
eId and UP saved Salman movie race-3
salman khan

सलमान खान की पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई 'रेस-3' कुल कमाई में निर्माता के लिए फ्लॉप तो नहीं रही लेकिन उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। रेस फ्रेंचाइजी की पहली दो फिल्मों के मुकाबले तीसरी फिल्म ने दर्शकों को निराश किया। इसका कंटेंट बहुत कमजोर था और समीक्षकों ने सिरे से खारिज कर दिया। 


 

eId and UP saved Salman movie race-3
Salman Khan
हालांकि सब जानते थे कि सलमान आज देश के सबसे बड़े सितारे हैं और अकेले दम पर फिल्म को हिट बना सकते हैं। यही हुआ भी। पहले हफ्ते में फिल्म ने 140 करोड़ रुपये का बिजनेस किया लेकिन इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता कि फिल्म में जैसी कहानी और सलमान के अलावा बाकी ऐक्टरों अनिल कपूर, बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडिस, डेजी शाह, साकिब सलीम और फ्रेडी दारूवाला द्ध का काम था उससे इसके डूबने का पूरा खतरा था। 

 
eId and UP saved Salman movie race-3
Salman Khan
फिल्म ट्रेड के मुताबिक सलमान की फिल्म 120 से 130 करोड़ में बनी और इसके सैटेलाइट अधिकार रिलीज से पहले ही लागत मूल्य पर बिक गए। मगर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखें तो ये अनुमान से 40.45 करोड़ रुपये कम रहे। टिकट खिड़की पर हुई कमाई को देखते हुए सलमान की फिल्म को फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं कहा जा सकता। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
eId and UP saved Salman movie race-3
Salman Khan
ट्रेड के जानकार मान रहे हैं कि ईद और यूपी-बिहार के सलमान फैन्स ने 'रेस-3' को बचाया है। लेकिन पहले हफ्ते में जो उत्साह था वह दूसरे हफ्ते में बरकार रहेगा इसमें संदेह है क्योंकि पिछले सप्ताह के बाद 'रेस-3' के कलेक्शन तेजी से गिरे। 

 
विज्ञापन
eId and UP saved Salman movie race-3
Salman Khan
वास्तव में फिल्म ने 140 में से करीब 110 करोड़ रुपये पहले तीन दिन में ही कमा लिए थे इसके बाद कई जगहों पर 'रेस-3' दर्शकों को तरसती रही। ऐसे में दूसरे हफ्ते में फिल्म को लेकर ट्रेड जगत बहुत आशान्वित नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed