बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की मचअवेटेड फिल्म 'जवान' आज यानी 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर लंबे समय से काफी बज बना हुआ था। साउथ के जाने-माने निर्देशक एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति भी मुख्य भूमिका में हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि ओपनिंग डे पर 'जवान' कमाई के मामले में कई बड़े फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
Jawan: एजाज खान को आई 'जवान' के सेट पर किंग खान संग बिताए पलों की याद, बोले- वह वैन में जाते हैं और फिर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख की इस फिल्म में 'बिग बॉस' फेम एजाज खान सहायक भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस बीच एक्टर ने एक साक्षात्कार के दौरान सेट पर टीम के साथ शाहरुख के व्यवहार को लेकर बात की है। उन्होंने कहा, "शाहरुख के बारे में सबसे बड़ी बात यह है कि हम उन्हें जितना प्यार देते हैं, वह बदले में हर व्यक्ति को उससे कहीं अधिक प्यार देते हैं।"
एजाज ने आगे कहा, “जब वह सेट पर आते हैं, तो निश्चित रूप से हर किसी को शुरुआत करने की जल्दी होती है, लेकिन जब वह शूटिंग खत्म कर लेते हैं, तो वह अपनी वैन में जाते हैं और कपड़े बदलते हैं, वापस आते हैं और फिर हर व्यक्ति से व्यक्तिगत रूप से मिलते हैं, उन्हें गले लगाते हैं और फिर चले जाते हैं इससे आप बहुत खास महसूस करते हैं। यह ऐसा है जैसे आपका दिन बन गया है, शाहरुख ने मुझे गले लगाया' अगर वह आपके बारे में कुछ जानते हैं, तो वह पूछेगें।''
एजाज ने यह भी साझा किया कि उन्होंने पहली बार शाहरुख के साथ साल 2000 में काम किया था। शाहरुख राज कपूर के लिए एक श्रद्धांजलि शो में परफॉर्म कर रहे थे और एजाज को उनके साथ कुछ स्किट करने का मौका भी मिला। एजाज ने जब शाहरुख को बताया कि उन्होंने कई साल पहले साथ काम किया था, तो शाहरुख ने उन्हें बधाई दी और गले लगाया।
बता दें कि शाहरुख खान की 'जवान' को ऑडियंस भरपूर प्यार मिल रहा है। एटली की इस फिल्म में विजय सेतुपति, नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर जैसे बेहतरीन कलाकार अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत रहे हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण भी कैमियो रोल में अपना जलवा दिखा रही हैं।
यह भी पढ़ें- Varun Dhawan: एटली की फिल्म 'वीडी 18' के सेट पर चोटिल हुए वरुण धवन, फैंस के साथ साझा किया हेल्थ अपडेट