{"_id":"5ab38b594f1c1ba6768b6f82","slug":"eileen-d-cruz-is-more-beautiful-than-bollywood-actress-and-her-sister-ileana-d-cruz","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज से भी खूबसूरत हैं उनकी छोटी बहन, करेंगी बॉलीवुड में एंट्री ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज से भी खूबसूरत हैं उनकी छोटी बहन, करेंगी बॉलीवुड में एंट्री
Fri, 23 Mar 2018 10:24 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ileana D’Cruz
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
2012 में आई सुपरहिट फिल्म 'बर्फी' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वालीं खूबसूरत एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने फिल्म जगत में अपनी नई पहचान बना रखी है। लेकिन, इलियाना ही नहीं उनकी छोटी बहन भी खूबसूरती में उनसे कुछ कम नहीं है। बता दें कि इलियाना को उनकी छोटी बहन के साथ पार्टी में देखा गया था जहां उनकी खूबसूरती गजब ढा रही थी।
2 of 5
ileana dcruz
इलियाना के छह साल के बॉलीवुड करियर में ज्यादातर फिल्में हिट रही है जिसमें वरुण धवन की फिल्म 'मैं तेरा हीरो' भी शामिल है। फिल्म में इलियाना की एक्टिंग और खूबसूरती को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। दरअसल, अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म 'बर्फी' से ही इलियाना की एक्टिंग ने सबको अपना दिवाना बना दिया था।
3 of 5
Film Raid
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रेड' में भी इलियाना और अजय देवगन की केमिस्ट्री दर्शकों को भा रही है। यह दूसरी बार है जब इलियाना एक्टर अजय देवगन के साथ नजर आ रही हैं। इससे पहले इस खूबसूरत जोड़ी को फिल्म 'बादशाहो' में भी देखा गया था। हालांकि यह फिल्म कुछ खास नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Eileen
चलिए अब आपको बताते हैं इलियाना की छोटी बहन एलीन डिक्रूज के बारे में। बता दें कि हाल ही में इलियाना और एलीन को एक पार्टी में देखा गया था। पार्टी में दोनों बहनें बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। लेकिन एलीन की खूबसूरती भी इलियाना से कुछ कम नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
Ileana and Eileen
खबर है कि एलीन भी जल्द ही बड़ी बहन इलियाना की तरह बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से सबका दिल जीतने वाली हैं। लेकिन अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि एलीन कब और किस फिल्म से बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।