आमिर खान के बेटे जुनैद खान की नई फिल्म ‘एक दिन’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस तले बनी इस फिल्म का आमिर खान ने जमकर प्रमोशन भी किया था। लेकिन रिलीज के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वैसा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है, जिसकी उम्मीद थी। जानते हैं अब दूसरे दिन शनिवार को कैसा रहा फिल्म का हाल?
दूसरे दिन ‘राजा शिवाजी’ के सामने पस्त हुई ‘एक दिन’, दो दिनों में ही आमिर खान के बेटे की फिल्म की हालत हुई खराब
Ek Din Box Office Collection Day 2: साई पल्लवी की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘एक दिन’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। जानिए दूसरे दिन कैसी रही फिल्म की कमाई…
दूसरे दिन की कमाई
जुनैद खान और साई पल्लवी की नई रिलीज फिल्म ‘एक दिन’ की दूसरे दिन की कमाई सामने आ गई है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के मुताबिक, ‘एक दिन’ ने दूसरे दिन शनिवार को सिर्फ 80 लाख रुपए ही जुटा पाए हैं। इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन दो दिनों में सिर्फ 1.95 करोड़ रुपए ही पहुंच पाया है।
सुस्त रही फिल्म की शुरुआत
बॉक्स ऑफिस पर ‘एक दिन’ की शुरुआत भी काफी सुस्त रही थी। पहले दिन आमिर खान प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ने सिर्फ 1.15 करोड़ रुपए की ही कमाई की थी। मेकर्स को उम्मीद थी कि दूसरे दिन फिल्म को वीकेंड की शुरुआत का फायदा मिलेगा और कमाई में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।
लेकिन ऐसा नहीं हुआ। खबर लिखे जाने तक तो दूसरे दिन शनिवार की कमाई पहले दिन से भी कम रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में फिल्म में की कमाई में कोई बड़ी उछाल आने की उम्मीद कम ही दिखाई पड़ती है।
‘एक दिन’ के सामने है बड़ी चुनौती
'एक दिन' के लिए बॉक्स ऑफिस पर खुद को साबित करने का सफर आसान नहीं है, इसके साथ कई सारी फिल्मों ने दस्तक दी है। सबसे ज्यादा चर्चा रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' की है। वहीं, हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' पहले से लगी है। इसके अलावा साउथ की फिल्में 'केडी' और 'कारा' भी मुकाबले में हैं।
साथ ही फिल्म 'माइकल' भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दूसरे दिन शनिवार को 'राजा शिवाजी' ने खबर लिखे जाने तक 7.44 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। पहले दिन भी रितेश देशमुख की इस फिल्म ने 11.35 करोड़ रुपए की कमाई की थी। ऐसे में ‘एक दिन’ के लिए आगे की राह आसान नहीं है।
फिल्म 'एक दिन' का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है। इसे आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। जुनैद के अलावा इसमें कुणाल कपूर भी अहम भूमिका में हैं। क्रिटिक्स से फिल्म को मिलाजुला रिएक्शन मिला है। यह एक रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म है। इस फिल्म से साई पल्लवी ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की है। 'एक दिन' साल 2016 की थाई फिल्म 'वन डे' का हिंदी रीमेक है।