{"_id":"62d9401b09f37f2c657c64fe","slug":"ek-villain-returns-actor-arjun-kapoor-sold-his-apartment-near-malaika-arora-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर ने पिछले साल खरीदा था मलाइका की बिल्डिंग में फ्लैट, अब इतने करोड़ में बेचा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर ने पिछले साल खरीदा था मलाइका की बिल्डिंग में फ्लैट, अब इतने करोड़ में बेचा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Thu, 21 Jul 2022 05:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। दोनों की उम्र में बड़ा फासला है। जहां मलाइका 48 की हैं, तो वहीं अर्जुन कपूर उनसे तकरीबन 12 साल छोटे हैं, लेकिन दोनों के बीच की केमिस्ट्री बहुत जबरदस्त है। यही वजह है कि इतनी ट्रोलिंग के बावजूद दोनों हर बढ़ते दिन के साथ कपल गोल देते हैं। हालांकि अब एक बार फिर से दोनों चर्चा में हैं।
2 of 4
अर्जुन कपूर
- फोटो : insta
पिछले साल ही खरीदा था मलाइका की बिल्डिंग में फ्लैट
सामने आ रहीं रिपोर्ट की माने तो अर्जुन कपूर ने अपना बांद्रा वाला 4bhk फ्लैट बेच दिया है। उन्होंने इस फ्लैट को पिछले साल ही खरीदा था। बता दें कि अर्जुन का ये फ्लैट मलाइका अरोड़ा की बिल्डिंग में ही था, लेकिन अब खबर सामने आई है कि अभिनेता ने अपने इस घर को बेच दिया है।
3 of 4
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Instagram
अर्जुन कपूर ने इतने करोड़ में बेचा फ्लैट
अभिनेता अर्जुन कपूर ने गर्लफ्रेंड मलाइका के घर के पास बांद्रा वेस्ट के 81 औरेट बिल्डिंग में एक फ्लैट खरीदा था। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने इस फ्लैट की डील तकरीबन 20 करोड़ रुपये में फाइनल की थी लेकिन अब जानकारी सामने आई है कि अभिनेता ने इस घर को चार करोड़ के घाटे यानी 16 करोड़ में बेच दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन रिलीज होगी एक विलेन रिटर्न
बात करें वर्क फ्रंट की तो मलाइका अरोड़ा को कई रियलिटी शोज को जज करते देखा जाता है, वहीं बाकी कमाई वह ब्रांड एंडोर्समेंट से भी करती हैं। इन दिनों अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी आगामी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेत्री तारा सुतारिया और दिशा पाटनी नजर आने वाली हैं। ये फिल्म इसी महीने 29 जुलाई 2022 को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।