सब्सक्राइब करें

Galliyan Returns: 'एक विलेन रिटर्न्स' का पहला गाना रिलीज, अंकित तिवारी की आवाज ने फिर बिखेरा जादू

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 04 Jul 2022 08:59 PM IST
विज्ञापन
Ek Villain Returns: First Song Galliyan Returns out Starring John Abraham Arjun Kapoor Disha Patani and Tara Sutaria
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'एक विलेन रिटर्न्स' इस महीने 29 जुलाई को आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। पिछली फिल्म की कहानी और इसकी स्टार कास्ट की दमदार अदाकारी से प्रभावित हुए दर्शक पिछले आठ साल से पर्दे पर इसकी वापसी का इंतजार कर रहे थे। पिछले दिनों रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था, जिसके बाद इसके फैंस को उम्मीद थी कि इसके पहले पार्ट का गाना 'गलियां' भी उन्हें जल्द ही सुनाई देगा। मेकर्स ने फैंस की इच्छा पूरी करते हुए आज फिल्म का पहला गाना 'गलियां रिटर्न्स' रिलीज कर दिया है। ट्रेलर की तरह ही लोग फिल्म के गाने को भी खूब पसंद कर रहे हैं, जिसके चलते गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


 

Ek Villain Returns: First Song Galliyan Returns out Starring John Abraham Arjun Kapoor Disha Patani and Tara Sutaria
ek villian returns - फोटो : social media

फिर गूंजा 'गलियां'
जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया स्टारर फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' का पहला गाना 'गलियां रिटर्न्स' मेकर्स ने आज यानी 4 जुलाई को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है। लोगों को यह गाना बेहद पसंद आ रहा है। इस गाने को सुनकर लोगों के दिलों में पहली फिल्म की यादें ताजा हो रही हैं। रिलीज होते ही इस गाने को छह लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इतना ही  नहीं अंकित तिवारी की आवाज से सजे इस गाने पर दर्शक कमेंट कर इसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। फैंस इस गाने को साल 2014 में आई फिल्म 'एक विलेन' के गाने का रीबूट वर्जन भी बता रहे हैं।

Ek Villain Returns: First Song Galliyan Returns out Starring John Abraham Arjun Kapoor Disha Patani and Tara Sutaria
फिल्म-एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : अमर उजाला आर्काइव

स्टार्स की कमाल की केमिस्ट्री  
गौरतलब है कि पहली फिल्म के 'गलियां' गाने को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। जहां पहले गाने में श्रद्धा कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की केमिस्ट्री दिखाई गई थी, वहीं आज रिलीज हुए गाने में दिशा पाटन-जॉन अब्राहम और तारा सुतारिया-अर्जुन कपूर का कमाल का अंदाज देखने को मिल रहा है। श्रद्धा कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा पर फिल्माए उस गाने को भी अंकित तिवारी ने ही गाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ek Villain Returns: First Song Galliyan Returns out Starring John Abraham Arjun Kapoor Disha Patani and Tara Sutaria
'एक विलेन रिटर्न्स' - फोटो : सोशल मीडिया

दिलचस्प है फिल्म की कहानी 
इस बार भी फिल्म की कहानी बेहद दिलचस्प है। इसमें लव स्टोरी के साथ क्राइम और सस्पेंस का बेजोड़ मेल देखने को मिलेगा। ट्रेलर देखने से लग रहा है कि अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम एक दूसरे के दुश्मन बने हुए हैं। वहीं तारा सुतारिया और दिशा पाटनी भी सस्पेंस फुल किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद लोग फिल्म देखने के लिए बेताब हो गए हैं। जबरदस्त ट्रेलर होने की वजह से अब लोगों में फिल्म को लेकर दिलचस्पी बढ़ गई है। मोहित सुरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed