{"_id":"5f180e008ebc3e63c03df219","slug":"ekta-kapoor-buys-distribution-rights-of-varun-dhawan-sara-ali-khan-film-coolie-no-1","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नए साल के पहले दिन सिनेमाघरों में पहुंचेगा 'कुली नंबर वन', एकता कपूर ने थामी फिल्म वितरण की कमान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नए साल के पहले दिन सिनेमाघरों में पहुंचेगा 'कुली नंबर वन', एकता कपूर ने थामी फिल्म वितरण की कमान
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 22 Jul 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एकता कपूर, वरुण धवन, सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस की वजह से देश में चली लंबी बंदी के बाद अब सिनेमाई कारोबार एक बार फिर से पटरी पर वापस लौटता हुआ नजर आ रहा है। टीवी धारावाहिकों की शूटिंग तो शुरू हो चुकी है लेकिन अभी फिल्मों की शूटिंग शुरू होना बाकी है। शूटिंग जब शुरू होगी तब होती रहेगी, फिलहाल फिल्मों की खरीद-फरोख्त शुरू हो गई है।
2 of 5
एकता कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों से मिली इस ताजा जानकारी के मुताबिक हिंदी सिनेमा में वरुण धवन की ब्रांड वैल्यू तेजी से नीचे गिरी है। उनकी फिल्म 'कुली नंबर वन' के वितरण अधिकार एकता कपूर की कंपनी बालाजी मोशन पिक्चर्स ने सिर्फ 50 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं।
3 of 5
कुली नं. वन
- फोटो : सोशल मीडिया
वरुण के पिता डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी फिल्म को रिलीज करने की तारीख एक मई तय की गई थी। लेकिन, कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए हुए लॉकडाउन के कारण सिनेमाघर बंद हो गए और यह फिल्म अब तक रिलीज नहीं हो पाई है। इसी बीच कई बड़ी, छोटी और मंझले बजट की फिल्में ओटीटी पर रिलीज होने के लिए घोषित हो चुके हैं। वरुण की इस फिल्म को लेकर भी ओटीटी पर रिलीज होने की चर्चाएं थी लेकिन, कुछ समय पहले खुद डेविड धवन ने ही यह तय कर दिया था कि उनकी फिल्म सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एकता कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया सूत्र बताते हैं कि वरुण की इस फिल्म के वितरण अधिकार एकता कपूर ने 50 करोड़ रुपये चुकाकर खरीदे हैं। हालांकि, इन दोनों का सौदा लॉकडाउन से पहले ही हो चुका था इसलिए दोनों पक्ष इस सौदे पर एक बार फिर से गौर कर सकते हैं। इसका कारण यह है कि कोरोना वायरस की वजह से बंद हुए सिनेमाघरों के खुलने के बाद स्थिति को सामान्य होने में अभी वक्त लग सकता है। फिल्म के निर्माताओं ने अब इसको रिलीज करने की तारीख अगले साल एक जनवरी तय की है। उनका मानना है कि नए साल के मौके पर यह कॉमेडी फिल्म पूरे परिवार का मनोरंजन करने के लिए सही रहेगी।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म- कुली नं. 1
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि यह फिल्म वर्ष 1995 में आई गोविंदा, करिश्मा कपूर, कादर खान और सदाशिव अमरापुरकर की इसी नाम से फिल्म 'कुली नंबर वन' का रीमेक है। इस सुपरहिट फिल्म को भी डेविड धवन ने ही निर्देशित किया था। अब इस नई फिल्म में वरुण धवन के साथ युवा अभिनेत्री सारा अली खान, परेश रावल, राजपाल यादव और जावेद जाफरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।