फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत को याद कर भावुक हुईं एकता कपूर, लिखा- 'हमेशा तुमसे प्यार करती रहूंगी'

Wed, 15 Jul 2020 02:18 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 15 Jul 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
Ekta kapoor Remember Sushant Singh Rajput On Her latest Post
सुशांत को याद कर भावुक हुईं एकता - फोटो : इंस्टाग्राम

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को फांसी लगा कर आत्महत्या ली थी। उनकी मौत से सभी को गहरा सदमा लगा। कोई भी इस बात पर यकीन नहीं करना चाहता कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं हैं। सुशांत की मौत को एक महीना बीत चुका है लेकिन उन्हें याद करने वालों की कमी नहीं है।

Ekta kapoor Remember Sushant Singh Rajput On Her latest Post
एकता कपूर - फोटो : Social Media

अंकिता लोखंडे, रिया चक्रवर्ती, कृति सेनन के बाद अब एकता कपूर ने भी सुशांत को याद किया है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर सुशांत के साथ तस्वीरों का एक वीडियो साझा किया है। तस्वीर के साथ एकता ने लिखा- 'भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे सुशी। हम हमेशा मुस्कराएंगे और जब भी आसमान में शूटिंग स्टार देखेंगे तो विश मांगेंगे क्योंकि मैं जानती हूं कि वो शूटिंग स्टार तुम हो। हमेशा तुमसे प्यार करती रहूंगी।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Rest In Peace sushi!!!! We will smile and make a wish when we see a shooting star and know it’s u!!!! Love u forever!!

A post shared by Erk❤️rek (@ektarkapoor) on

Ekta kapoor Remember Sushant Singh Rajput On Her latest Post
एकता कपूर, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

बता दें, एकता ने सुशांत को धारावाहिक 'किस देश में है मेरा दिल' से लॉन्च किया था। इसके बाद वो बालाजी के एक और कार्यक्रम 'पवित्र रिश्ता' में मानव देशमुख के तौर पर घर-घर पहचाने गए। इस शो ने सबका दिल जीत लिया था। इस सीरियल में उनके अपोजिट अंकिता लोखंडे नजर आईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ekta kapoor Remember Sushant Singh Rajput On Her latest Post
एकता कपूर, पवित्र रिश्ता - फोटो : Social Media

इससे पहले एकता कपूर ने सुशांत के मामले में खुद पर केस दर्ज होने पर एक पोस्ट लिखा था। जिसमें उन्होंने कहा था- 'सुशी को कास्ट न करने के लिए यह केस दर्ज करने के लिए धन्यवाद। जबकि वास्तव में मैंने ही उसे लॉन्च किया था। मैं इस बात से परेशान हूं कि विवादास्पद सिद्धांत कहां तक जा सकते हैं। कृपया परिवार और दोस्तों को शांति से शोक मनाने दें। सत्य की जीत होगी। लेकिन फिलहाल में इस पर भरोसा नहीं कर पा रही हूं।'

विज्ञापन
Ekta kapoor Remember Sushant Singh Rajput On Her latest Post
पवित्र रिश्ता

गौरतलब है कि पवित्र रिश्ता धारावाहिक साल 2009 में जीटीवी पर प्रसारित किया गया था। उस समय ये शो टीआरपी में टॉप पर रहता था। सीरियल में अर्चना और मानव की कहानी दिखाई गई थी।सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या करने के मामले के बाद से बॉलीवुड में दो फाड़ नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड का एक खेमा फिल्म इंडस्ट्री पर भाई-भतीजावाद करने का आरोप लगा रहा है। तो वहीं दूसरा खेमा इस समय मौन धारण किए हुए बैठा हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed