निर्देशक जोया अख्तर की हिट फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' को नौ साल पूरे हो गए हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर, अभय देओल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म के नौ साल पूरे होने पर जोया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है।
'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के नौ साल पूरे, जोया अख्तर के पोस्ट पर फिल्म के तीनों कलाकारों ने किया ये कमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोया अख्तर ने जो तस्वीर साझा की है उसमें ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल साथ में हैं। तस्वीर देख मालूम पड़ रहा है कि चारों स्क्रीन पर कुछ देख रहे हैं। तस्वीर के साथ जोया ने कैप्शन में लिखा कि 'हम सोच रहे हैं कि हमें मिल गया।'
जोया की इस तस्वीर पर अभय देओल ने कमेंट किया, 'उफ्फ, मैं इस फिल्म से फिर से जुड़ना चाहता हूं। फिर से सेट पर।' वहीं ऋतिक रोशन ने कमेंट किया, 'चीजें वैसी ही हुईं जैसा तुम चिल्ला रहीं थीं, आई लव यू गाइज। सच में सबसे अच्छा समय।' फरहान अख्तर लिखते हैं, 'यहां की शूटिंग को मिस करता हूं।'
A post shared by Zoya Akhtar (@zoieakhtar) on
बता दें कि 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' ट्रिप पर आधारित है, जो मैसेज देती है कि जिंदगी में वो काम जरूर करना चाहिए जो आपका दिल चाहता है और आपको सुकून देता है। फिल्म तीन दोस्तों ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म में कटरीना कैफ, कल्कि केकलां और नसीरुद्दीन शाह भी अहम रोल में है। साल 2011 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी।
याद दिला दें कि अभी हाल ही में अभय देओल ने इंडस्ट्री की गुटबाजी और लॉबी करने को लेकर इस फिल्म का जिक्र किया था। अभय ने कहा था कि हर अवॉर्ड फंक्शन में उन्हें और फरहान अख्तर को अनदेखा किया गया। ऋतिक और कटरीना को मेन लीड के लिए नॉमिनेट किया गया था जबकि फरहान और उन्हें सपोर्टिंग रोल के लिए नॉमिनेट किया जाता था।