अभिनेता कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जो अपने सोशल मीडिया पोस्ट ही वजह से हमेशा चर्चा में छाए रहते हैं। बहुत बार वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी होते हैं। ऐसे में कार्तिक आर्यन ने बताया है कि जब वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे होते हैं, यानी जब सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े हैशटैग ट्रेंड करते हैं तो उनकी मां का कैसा रिएक्शन होता है।
कार्तिक आर्यन के सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने पर ऐसा होता है उनकी मां का रिएक्शन, अभिनेता ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के बाद से ही कार्तिक आर्यन अपने घर में क्वारंटीन हैं। वह अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े हुए हैं। कार्तिक आर्यन इन दिनों अपने फैंस से बातचीत करने के लिए #AskKartik का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। जिसके द्वारा वह फैंस के सवालों के जवाब देते रहे होते हैं। एक फैन ने उनकी मां से जुड़ा सवाल किया है।
SIDNAAZLICIOUS नाम के ट्विटर हैंडल ने कार्तिक आर्यन से सवाल करते हुए पूछा है कि जब वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे होते हैं तो उनकी मां का रिएक्शन कैसा होता है। इस सवाल का अभिनेता ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया है। कार्तिक आर्यन ने अपने जवाब में लिखा, 'अब एक हफ्ता भाव खाएंगी रिश्तेदारों के बीच में।'
Ab ek hafta bhaav khayengi relatives ke beech #AskKartik https://t.co/QGxMlZgDSK
अपनी मां के लिए कार्तिक आर्यन का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। याद दिला दें कि इससे पहले कार्तिक आर्यन #AskKartik के जरिए अपनी शादी के बारे में बात करने की वजह से चर्चा में थे। उनके कई फैंस ने पूछा की वह शादी कब करेंगे। जिस पर कार्तिक आर्यन ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया।
शादी से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए कार्तिक आर्यन ने ट्वीट में लिखा, 'सच कहूं तो यह सबसे अच्छा समय है शादी करने का, खर्चा नहीं होगा।' इतना ही नहीं कार्तिक आर्यन से एक और सोशल मीडिया यूजर ने उनकी शादी को लेकर सवाल किया तो कार्तिक ने उसका भी मजेदार जवाब दिया। उन्होंने अपने जबाव में लिखा, 'जिस हिसाब से चल रहा है, लगता है बच्चा भी लॉकडाउन में हो जाएगा।'
Actually abhi best time hai
Jis hisaab se chal raha hai lagta hai Bachcha bhi lockdown mein ho jayega #AskKartik https://t.co/djTba3D7gZ
Kharcha nahi hoga #AskKartik https://t.co/np5KnXtpmA