{"_id":"5f0eaa868ebc3e63965639d6","slug":"sushmita-sen-brother-rajeev-sen-shares-video-call-screenshot-with-wife-charu-asopa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पत्नी के साथ अनबन की खबरों को लेकर सुष्मिता के भाई राजीव सेन ने तोड़ी चुप्पी, साझा किया पोस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पत्नी के साथ अनबन की खबरों को लेकर सुष्मिता के भाई राजीव सेन ने तोड़ी चुप्पी, साझा किया पोस्ट
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राजीव सेन, चारू असोपा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी पत्नी चारू असोपा के बीच पिछले कुछ दिनों से लगातार अनबन की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है करीब दो महीने से दोनों अलग रह रहे हैं। इसकी आशंका तब जताई जाने लगी जब राजीव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से चारू के साथ की तस्वीरें डिलीट कर दीं। इस बीच राजीव ने एक ऐसी तस्वीर साझा की है जिसके बाद लग रहा है दोनों के रिश्ते पटरी पर हैं।
2 of 5
चारू असोपा, राजीव सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
राजीव सेन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर चारू के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीनशॉट है। फोटो में दोनों काफी खुश दिख रहे हैं। फोटो के साथ राजीव ने लिखा, 'हैलो चारू, राजीव। उन सभी फैंस के लिए जो हमसे बहुत प्यार करते हैं।'
3 of 5
चारू असोपा, राजीव सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि चारू का कहना था कि राजीव सेन उन्हें मुंबई वाले घर में अकेला छोड़कर दिल्ली चले गए हैं। दोनों करीब दो महीने से अलग रह रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स को जैसे ही इसकी भनक लगी और इसके बाद चर्चाएं चल पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चारू असोपा, राजीव सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा पहली बार नहीं है जब राजीव और चारू के बीच अनबन की खबरें आई हैं। शादी के दो महीने बाद ही चर्चा थी कि दोनों के बीच खटपट हुई है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया था। हालांकि बाद में सब कुछ सामान्य हो गया।
विज्ञापन
5 of 5
पति के साथ चारू असोपा
- फोटो : Social Media
बता दें कि चारू असोपा ने अपने नाम से राजीव का सरनेम हटा दिया है। राजीव को लेकर चारू ने कहा था कि शक का कोई इलाज नहीं होता। मुश्किल घड़ी में जब राजीव को उनके साथ होना था तब वो उन्हें अकेला छोड़कर चले गए। वहीं राजीव का कहना था कि कोई चारू का ब्रेनवॉश कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।