हिंदी फिल्मों में सफलता का स्वाद चख रहे राजकुमार राव अब तेलुगू सुपरहिट फिल्म HIT के हिंदी रीमेक में नजर आने वाले हैं। इस एक्शन-थ्रिलर में राजकुमार पुलिस अफसर के किरदार में दिखाई देंगे। HIT (होमिसाइड इंटरवेंशन टीम) एक पुलिस अफसर की कहानी है जिसे एक लापता महिला को खोजना है।
इस तेलुगू फिल्म के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे राजकुमार राव, एक्शन-थ्रिलर से भरपूर होगी फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म में पुलिस अफसर की जिंदगी के भी कई पहलू देखने को मिलेंगे। इस फिल्म का निर्देशक डॉ. शैलेश कोलानू करेंगे। इसका तेलुगू वर्जन भी शैलेश ने ही डायरेक्ट किया था। Really excited to be working with the very talented @RajkummarRao in the Hindi remake of Telugu superhit film HIT that will be helmed by Dr. @KolanuSailesh.
To go on floors in 2021! Stay tuned for updates. #HitTheFilm@DilRajuProdctns @SVC_Official @kuldeeprathor9
राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने फिल्म का हिस्सा बनने पर कहा, 'जब मैंने HIT को देखा, तो तुरंत हां कर दी। यह एक आकर्षक कहानी है, जो आज के माहौल से मेल खाती है। बतौर एक्टर मैं हमेशा ऐसे किरदार की तलाश में रहता हूं, जिन तक मैं अभी पहुंच नहीं सका हूं। HIT मुझे ऐसा करने का मौका देती है।'
पढ़ें- अंकिता और रिया के बाद कृति सेनन ने सुशांत के लिए लिखा कुछ ऐसा, पढ़कर आपकी आंखों में भी आ जाएंगे आंसू
डॉ. शैलेश कोलानु ने फिल्म के बारे नें बात करते हुए बताया, HIT के लिए मैं ऐसे एक्टर को कास्ट करना चाहता था जो उस कैरेक्टर में डार्कनेस लाए और दर्शकों का दिल जीत सके। मुझे लगा कि राजकुमार राव उस तरह का काम कर सकते हैं। मैं राजकुमार के काम को तब से फॉलो कर रहा हूं जब से मैंने 'शैतान' देखी है।'
डॉ. शैलेश कोलानु ने आगे कहा, 'राजकुमार बेहतरीन एक्टर हैं। उनके साथ काम करने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं।' प्रोड्यूसर दिल राजू इस फिल्म का निर्माण करेंगे। फिल्म अभी प्री- प्रोडक्शन में है और 2021 तक फ्लोर पर जाएगी। बता दें एक्टर राजकुमार राव ने शाहिद, ओमेर्टा, तलाश, शैतान, बरेली की बर्फी, न्यूटन, सिटी लाइट्स, स्त्री जैसी कई फिल्मों में काम किया है।