टीवी सीरियल और वेब सीरीज निर्माता एकता कपूर ने अपनी उस वेब सीरीज के आपत्तिजनक दृश्य के लिए भारतीय सेना से माफी मांग ली है जिसमें एक भारतीय सैनिक की पत्नी को उसकी (पति) गैर मौजूदगी में दूसरे पुरुष से संबंध बनाते दिखाया गया है। एकता कपूर ने ये भी दावा किया कि जानकारी में आते ही उन्होंने ये कंटेंट संबंधित सीरीज से हटा लिया था और ये भी कहा कि ऐसा एक चूक के चलते हुआ।
बेव सीरीज से एकता कपूर ने हटाए विवादित सीन और ट्विटर पर उठी स्वरा भास्कर को गिरफ्तार करने की मांग, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की मौत का मुद्दा इस समय पूरी दुनिया में छाया हुआ है। एक तरफ जहां अमेरिका में प्रदर्शन हो रहे हैं वहीं दूसरी तरफ भारत में भी इसका असर दिख रहा है। प्रियंका चोपड़ा, करण जौहर और करीना कपूर जैसे बड़े सितारे अश्वेतों के आंदोलन का समर्थन कर चुके हैं। लेकिन इस बीच अभिनेता अभय देओल ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
अश्वेत आंदोलन का समर्थन कर रहे सेलेब्स से अभय देओल ने पूछा सवाल, 'फेयरनेस क्रीम का समर्थन अब बंद कर देंगे?'
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना लॉकडाउन में अपने फैंस से जुड़ने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। वह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और फैंस के लिए तस्वीरें- वीडियोज साझा के साथ अपने बारे में बातें भी साझा करते रहते हैं। एक बार फिर से आयुष्मान खुराना सोशल मीडिया पर खास पोस्ट साझा करने की वजह से सुर्खियों में हैं।
'जोकर' बन आयुष्मान खुराना ने जाहिर की ये खास इच्छा, कहा- ' क्या आपको पता है, मैं कैसा हूं...?'
लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद मसीहा बनकर लोगों की मदद कर रहे हैं। मुंबई और दूसरे शहरों में फंसे प्रवासी मजदूरों, छात्रों और जरूरतमंदो को सोनू लगातार अलग-अलग साधनों से उनके घर भेज रहे हैं। सोनू के इस काम की तारीफ पूरे देश भर में हो रही है। अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी सोनू सूद की सराहना की है।
मुंबई में फंसे उत्तराखंड के लोगों को सोनू सूद ने चार्टर्ड विमान से भेजा घर, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया धन्यवाद
अपने बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर की गिरफ्तारी की मांग अचानक सोशल मीडिया पर उठने लगी। ट्विटर पर शनिवार को #ArrestSwaraBhaskar ट्रेंड करने लगा। कई लोगों ने इस हैशटैग के साथ ट्वीट करते हुए स्वरा पर आरोप लगाए।
ट्विटर पर उठी स्वरा भास्कर को गिरफ्तार करने की मांग, यूजर बोला- निर्दोष लोगों की हत्या के बाद भाग नहीं सकतीं